100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा: पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
साइबर क्राइम विंग ने ऑनलाइन फ्रॉड, सट्टा और बैंक खातों की खरीद-फरोख्त से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। विंडसर हिल्स के एक किराए के डुप्लेक्स में बाकायदा ऑफिस बनाकर ऑनलाइन सट्टा और गैम्बलिंग का कारोबार चलाया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार दुबई और श्रीलंका तक जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
आम लोगों की सूचना से पुलिस तक पहुंचा नेटवर्क
साइबर क्राइम विंग को विंडसर हिल्स स्थित डुप्लेक्स में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां पांच युवक एक साथ रह रहे थे और किराए के मकान को ही अपना ऑफिस बनाकर गतिविधियां संचालित कर रहे थे।
पुलिस ने मौके से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में ऑनलाइन सट्टा, गैम्बलिंग और बैंक खातों की खरीद-फरोख्त का पूरा नेटवर्क सामने आया।
23 मोबाइल, 37 सिम और 11 एटीएम कार्ड जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बैंकिंग से जुड़ी सामग्री बरामद की है। इनमें 23 मोबाइल फोन, 37 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 3 लैपटॉप और 6 बैंक पासबुक शामिल हैं।
पुलिस अब जब्त मोबाइल और लैपटॉप की तकनीकी जांच करा रही है। इन उपकरणों से मिले डाटा के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
हर महीने 7 से 8 करोड़ का ट्रांजेक्शन
एएसपी सुजावल जग्गा के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों के हर महीने करीब 7 से 8 करोड़ रुपए के लेनदेन की जानकारी सामने आई है। इस हिसाब से सालभर में ट्रांजेक्शन का आंकड़ा करीब 100 करोड़ रुपए तक पहुंचने की बात कही जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ‘100 पैनल’ नाम की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। इसके साथ ही ऑनलाइन गैम्बलिंग और बैंक खातों की खरीद-फरोख्त के जरिए भी रकम का लेनदेन किया जा रहा था।
चार ग्वालियर और एक दतिया का आरोपी
गिरफ्तार पांच आरोपियों में चार ग्वालियर और एक दतिया जिले का रहने वाला बताया गया है। सभी की उम्र करीब 28 वर्ष है। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी जल्द पैसा कमाने की चाह में इस नेटवर्क से जुड़े थे। हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नेटवर्क का असली संचालन कौन कर रहा था और इसके पीछे कितने लोग जुड़े हुए हैं।
दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार
जांच के दौरान आरोपियों के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन के भी सुराग मिले हैं। पुलिस को नेटवर्क के तार दुबई और श्रीलंका से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मोबाइल और लैपटॉप में मिली जानकारी की तकनीकी जांच के बाद इन कनेक्शनों की वास्तविक भूमिका स्पष्ट होने की उम्मीद है।
बैंक खातों और मकान मालिक की भी जांच
आरोपियों के मोबाइल फोन में कई बैंक खातों की जानकारी मिली है। पुलिस संबंधित बैंकों से इन खातों का विवरण जुटा रही है। साथ ही बैंकिंग डाटा और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के आधार पर साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन सट्टे और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
पुलिस डुप्लेक्स के मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है कि मकान किस उद्देश्य से किराए पर दिया गया था और क्या उसे वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी थी। जांच आगे बढ़ने के साथ नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना है।
संबंधित समाचार

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!