खबर
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए: उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 1:33 pm
शेयर करें:
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए

खुलासा फर्स्ट…सागर।
सागर के बांदा में हुए जहरीली शराबकांड के बाद प्रदेश की आबकारी नीति शराब के व्यापार को भाजपा नेताओं का संरक्षण और नेता हर विधायक, सांसद, मंत्री के अपने-अपने ठेकेदार पंचायत से लेकर राजधानी तक खुलकर शराब का व्यवसाय करते हुए बताए जाते हैं, इसलिए इनके आगे अधिकारी सबकुछ जानते हुए भी अंजान बने रहते हैं।

सागर के जहरीली शराबकांड ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। बदनामी देशभर में हो रही है। इससे पहले भाजपा की शिवराज सरकार में भी शराबबंदी की मांग उन्हीं की पार्टी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उठाई थी और आंदोलन जैसा अभियान भी छेड़ा था। उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र भी लिखे। अब फिर से समाज अपेक्षा कर रहा है कि उमा भारती प्रदेश को तबाह करने वाली शराब पर बंदिश लगाने के लिए आगे आएं और एक चिट्ठी फिर सरकार के नाम लिख दें।

महिला संगठनों और आम नागरिकों का भी यही कहना है कि जब तक प्रदेश में सख्त शराबबंदी लागू नहीं होगी, तब तक ऐसे जहरीले हादसों में गरीब परिवारों के उजड़ने का सिलसिला नहीं थमेगा। शराब से लाड़ली बहनों के परिवार भी बर्बाद हो रहे हैं। समाज को तबाह करने वाली शराब से राजस्व कमाने वाली सरकारें यह तथ्य जानती हैं, फिर भी शराब और सरकार का चोली-दामन का रिश्ता और प्रगाढ़ होता जा रहा है।

प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शराब के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करते नजर आ रहे हैं, ऐसे में उमा भारती को शराबबंदी का मोर्चा फिर संभालना चाहिए। सरकार को प्रभावित करने वाले भाजपा के दिल्ली से लेकर भोपाल तक के शक्ति केंद्र इस कारोबार में बताए जाते हैं।

सरकार की भी शायद यही मजबूरी है कि भाजपा के प्रदेश के दिल्ली से भोपाल और हर सूबे में बैठे शक्ति केंद्र कहे जाने वाले सूबेदार शराब कारोबारियों के गॉडफादर बने हुए हैं। कोई भी पार्टी हो, उसके बड़े नेता और उनके अधीन छोटे नेता सभी शराब की बहती गंगा में डुबकी लग रहे हैं। सोशल मीडिया की खबरों में तो प्रदेश के मंत्री और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर समर्थक गोविंदसिंह राजपूत व शिवराजसिंह चौहान के करीबी भूपेंद्र सिंह के साथ ही कांग्रेस के भी कई नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं।

अवैध शराब के कारोबार से जनप्रतिनिधि बेखबर कैसे: उमा भारती... पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा यदि किसी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था, तो पंचायत से लेकर संसद तक के जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी क्यों नहीं हुई? पंचायत सदस्य, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत के पदाधिकारी, पार्षद, विधायक और सांसद अपने क्षेत्र की गतिविधियों से परिचित होते हैं। ऐसे में यदि अवैध शराब का कारोबार लंबे समय से चल रहा था, तो जनप्रतिनिधि इससे अनभिज्ञ कैसे व क्यों रहे?

उन्होंने परोक्ष रूप से प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा किसी इलाके में अवैध शराब का कारोबार लगातार चलता रहे और जिम्मेदारों को इसकी भनक तक न लगे? इसकी जवाबदेही तय होना जरूरी है। हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शराब के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि सरकार को शराब के दुष्प्रभाव और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने की दिशा में लगातार काम करना चाहिए।

वही तीखे तेवर अब भी दिखाएं उमा... प्रदेश की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती शराबबंदी और अहातों को बंद कराने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की सरकार के खिलाफ सबसे बड़ा चेहरा बनकर उभरी थीं। उस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ पत्र लिखकर और खुद सड़कों पर उतरकर सरकार की नींद उड़ा दी थी। वहीं वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में सागर जिले में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौतें होने के बाद भी उमा भारती की ओर से वैसे आक्रामक तेवर अभी तक नहीं दिखाना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

शिवराज सरकार के दौर में ऐसा था उमा का प्रदर्शन... शिवराजसिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्वकाल में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कई बार पत्र लिखकर और सार्वजनिक मंचों से शराब नीति पर कड़ा हमला बोला था। मार्च 2022 में भोपाल के बरखेड़ी स्थित शराब दुकान में घुसकर उन्होंने महिलाओं के सम्मान की रक्षा का हवाला देते हुए पत्थरों से हमला किया था। इसके बाद सीएम शिवराज को पत्र लिखकर स्पष्ट किया था कि समाज और सरकार दोनों को मिलकर पूर्ण शराबबंदी की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।

अप्रैल 2022 में नई आबकारी नीति लागू होने पर उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट और पत्रों के जरिये सरकार पर दबाव बनाया था। उन्होंने मांग की थी कि धार्मिक स्थलों, स्कूलों और रिहायशी इलाकों के पास की दुकानें तुरंत बंद हों और शराब की होम डिलीवरी पर रोक लगे।

जनवरी 2023 में उमा भारती ने सार्वजनिक रूप से पत्र लिखकर सरकार को चेतावनी दी थी कि उनका सद्‌गुणी चरित्र प्रदेश को नशामुक्त करने के लिए बड़े फैसले लेने में बाधक नहीं बनना चाहिए। हर मुलाकात में वे शराबबंदी की मांग दोहराती रहीं। जवाब में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज ने शराब के लिए जनता को जिम्मेदार ठहराते हुए अव्यवहारिक तर्क दिया था कि यदि जनता खुद शराब पीना बंद कर दे, तो सरकार दुकानें बंद करने में पीछे नहीं हटेगी।

शिवराज समर्थक भूपेंद्र सिंह व सिंधिया समर्थक गोविंद सिंह जैसे नेताओं के नाम शराबकांड को लेकर चर्चा में

आखिर क्या है इस खामोशी का कारण?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पिछली सरकार में जिस मुखरता के साथ उमा भारती अपनी ही पार्टी की सरकार पर शराबबंदी को लेकर दबाव बनाती थीं, वर्तमान प्रशासनिक सख्ती और मुख्यमंत्री के त्वरित एक्शन के बाद उनका यह मौन या संयम प्रदेश के राजनीतिक पटल पर एक नया और अलग अध्याय लिख रहा है।

संबंधित समाचार

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

11 minutes ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

25 minutes ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

38 minutes ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 1 hour ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 1 hour ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 2 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 2 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 2 hours ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 2 hours ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 2 hours ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 19 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 19 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 20 hours ago
स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

about 20 hours ago
संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!
Top News

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या
Top News

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

about 20 hours ago
जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप
Top News

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

about 21 hours ago
MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी
Top News

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!