खबर
Indore

हत्या के बाद उज्जैन की तरफ भागे शूटर: मोबाइल बंद कर हुए गायब; विजय नगर थाने में हाईलेवल मीटिंग के बाद डीसीपी ने टीमों को किया रवाना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 मई 2026, 3:16 pm
शेयर करें:
हत्या के बाद उज्जैन की तरफ भागे शूटर

लसूड़िया-विजय नगर समेत 5 टीमें अलर्ट, 3-4 संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भिंड के हिस्ट्रीशीटर ठेकेदार अवि उर्फ अवितेंद्र तोमर हत्याकांड में पुलिस और शूटरों के बीच अब हाईवोल्टेज पीछा शुरू हो गया है। हत्या के बाद शहर छोड़कर भागे बदमाशों की एक लोकेशन उज्जैन तरफ मिली, लेकिन इसके तुरंत बाद आरोपियों ने मोबाइल फिर बंद कर दिए और पुलिस की पकड़ से बाहर हो गए।

इधर, पूरे घटनाक्रम ने इंदौर पुलिस की नाकाबंदी और चेकिंग सिस्टम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि सूत्रों के मुताबिक हत्या के कुछ देर बाद ही आरोपी पुलिस चेकिंग में रोके गए थे, लेकिन पुलिस जवान उनकी बेचैनी और हड़बड़ाहट समझ नहीं पाए और बदमाश वाहन छोड़कर फरार हो गए।

अब मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी जोन-2 अमनसिंह राठौड़ ने एडीसीपी अमरेंद्र सिंह, एसीपी पराग सैनी, टीआई लसूड़िया और अन्य अधिकारियों के साथ विजय नगर थाने में हाईलेवल मीटिंग कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को अलग-अलग दिशा में रवाना किया है। लसूड़िया, विजय नगर समेत 5 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, जबकि 3 से 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्याकांड अचानक नहीं हुआ, बल्कि महीनों की प्लानिंग के बाद अंजाम दिया गया। सूत्रों के मुताबिक भिंड में 2024 के चर्चित विष्णु यादव हत्याकांड के बाद दोनों पक्षों के बीच खूनी रंजिश सुलग रही थी।

इस हत्याकांड में अवि तोमर का नाम सामने आया था। उसी मामले में जेल जाने के बाद कुछ महीने पहले अवि जमानत पर बाहर आया और इंदौर में रहने लगा। वह यहां खुद को सुरक्षित मान रहा था, लेकिन दूसरी तरफ बदले की आग बुझी नहीं थी।

बताया जा रहा है कि विष्णु का भाई गुलशन यादव अपने साथियों के साथ अवि की गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए था। जेल से छूटने के बाद से ही उसकी लोकेशन, दिनचर्या, आने-जाने के रास्ते और मिलने वालों की जानकारी जुटाई जा रही थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वारदात के एक दिन पहले ही इंदौर पहुंच गए थे। उन्होंने शहर के एक होटल में ठिकाना बनाया और वहां से अवि की मूवमेंट ट्रैक करना शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध सुबह से ही अवि की गतिविधियों पर नजर रखता दिखाई दिया है।

आरोपी स्कीम-78 से अवि का पीछा कर रहे थे। गुरुवार रात जैसे ही मौका मिला, गुलाब बाग कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप के पास पूरी प्लानिंग के तहत हमला कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने राइफल जैसे हथियारों से ताबड़तोड़ गोलियां दागीं।

दो गोलियां अवि को लगीं, जबकि अन्य पास खड़े वाहनों में जा धंसीं। घायल अवि को उसके साथी थाने और फिर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस ने फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

अपराधों की कटिंग लगाकर बनाते थे दबदबा- जांच में सामने आया कि नामजद आरोपी गुलशन यादव, गौरव जाट, डिल्लू और उनके साथियों पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

आरोपियों में शामिल एक बदमाश डिल्लू सोशल मीडिया पर हथियारों की तस्वीरें और अपने अपराधों की अखबारी कटिंग पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करता था।

हत्या के बाद पुलिस चेकिंग में फंसे, पर बचकर निकल गए
इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा वारदात के बाद सामने आया। सूत्र बताते हैं कि हत्या के तुरंत बाद भाग रहे आरोपियों को शहर में चल रही ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान रोका गया था।

पुलिस ने चालान की कार्रवाई शुरू की तो आरोपी घबरा गए, लेकिन जवान उनके व्यवहार का मतलब समझ नहीं पाए। बताया जा रहा है कि आरोपी वाहन छोड़कर भाग निकले।

पुलिस को उस समय यह अंदाजा तक नहीं था कि यही लोग कुछ मिनट पहले शहर में हत्या करके भागे हैं। बाद में हत्या की सूचना और सुराग जुड़ने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

लोकेशन मिलने के बाद मोबाइल दोबारा बंद
सूत्रों के अनुसार बदमाश बेहद शातिर तरीके से फरारी काट रहे हैं। वारदात से पहले ही आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके। तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को एक आरोपी का मोबाइल सिग्नल उज्जैन तरफ मिला।

इसके बाद उम्मीद जागी कि जल्द गिरफ्तारी हो सकती है, लेकिन कुछ समय बाद मोबाइल दोबारा बंद हो गया। अब पुलिस तकनीकी निगरानी, मुखबिर नेटवर्क और संदिग्धों से पूछताछ के जरिये फरार शूटरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

भिंड-उज्जैन-शिवपुरी लिंक खंगाल रही पुलिस
डीसीपी अमनसिंह राठौड़ ने शुक्रवार को विजय नगर थाने में अधिकारियों की बैठक ली। इसमें एडीसीपी अमरेंद्र सिंह, एसीपी पराग सैनी, लसूड़िया थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें भिंड, उज्जैन, शिवपुरी और संभावित ठिकानों की ओर रवाना की गईं।

संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 12 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 13 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 13 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 13 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 13 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 14 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 14 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 14 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 14 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 14 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 14 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 14 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 14 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 14 hours ago
कांग्रेस पार्षद  का निधन
Top News

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

about 14 hours ago
आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा
Top News

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

about 14 hours ago
फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग
Top News

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

about 14 hours ago
तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है
Top News

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

about 14 hours ago
रावण दहन के विरोध में समाज
Top News

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

about 14 hours ago
40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर
Top News

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!