आठ जिंदगियां मौत के मुंह से खींच लाई मानपुर पुलिस: चलती कार में लगी अचानक आग; दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
KHULASA FIRST
संवाददाता

डायल-112 की बहादुरी से टल गया बड़ा हादसा, दो मासूम भी थे वाहन में सवार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानपुर थाना क्षेत्र के भेरूघाट में रविवार रात बड़ा हादसा टल गया। ओंकारेश्वर और महेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की इको कार अचानक आग की लपटों में घिर गई।
दो बच्चों सहित आठ लोग सवार थे। मौके पर मौजूद डायल-112 टीम और पुलिस ने जान की परवाह किए बिना सभी को सुरक्षित निकाल लिया और आग पर काबू पाया।
रात करीब 9.15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भगवती ढाबे के सामने खड़ी कार (एमपी-13-सीई-3547) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। कार में उज्जैन निवासी संतोष गहलोत, उनकी पत्नी, बच्चे और मोहल्ले के अन्य लोग थे।
मानपुर पुलिस के मुताबिक शाम करीब 8 बजे भेरूघाट में जाम की सूचना पर डायल-112 के सैनिक करण निनामा और पायलट दीपक मीणा पहुंचकर यातायात संभाल रहे थे। उन्होंने तत्काल दौड़कर रेस्क्यू शुरू किया। सूचना मिलते ही टीआई महेंद्र मकाश्रे और प्रधान आरक्षक प्रताप राठौर भी पहुंचे।
आग लगातार बढ़ रही थी और आसपास से गुजर रहे वाहनों के लिए भी खतरा थी। ऐसे में पुलिस टीम ने अन्य वाहनों से अग्निशमन उपकरण जुटाए और जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया साथ ही ट्रैफिक को दूसरी लेन से डायवर्ट कर भेरूघाट में लगे लंबे जाम को भी खुलवाया।
टीआई के मुताबिक हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। फरियादी की सूचना पर थाना मानपुर में केस दर्ज किया है। स्थानीय लोगों ने डायल-112 के सैनिक करण निनामा, पायलट दीपक मीणा, थाना प्रभारी महेन्द्र मकने और प्रधान आरक्षक प्रताप राठौर की तत्परता और साहस की जमकर सराहना की।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!