खबर
Indore

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: सड़े आलू से बनते मिले बेक समोसे; बिना लाइसेंस के काम कर रहे थे कर्मचारी, छापेमारी से मचा हड़कंप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 मई 2026, 2:05 pm
शेयर करें:
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
यदि आप भी इंदौर के मशहूर बेक समोसा और क्रीम रोल के दीवाने हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी। शहर में बड़े पैमाने पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने जब शहर के विभिन्न बेकिंग यूनिट्स पर अचानक छापा मारा, तो वहां का नजारा देखकर खुद अधिकारी भी दंग रह गए।

आदित्य राज बेकरी में मिला सड़ा आलू और गंदगी का अंबार
प्रशासन की टीम जब छोटा बांगड़दा स्थित 'आदित्य राज बेकरी' पहुंची, तो वहां भयंकर अनियमितताएं और गंदगी पाई गई। बेक समोसे के अंदर भरा जाने वाला आलू का मसाला पूरी तरह सड़ चुका था और उससे दुर्गंध आ रही थी।

समोसे के साथ परोसी जाने वाली ग्रीन चटनी और सॉस बिना किसी ब्रांड या एक्सपायरी लेबल के धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही थी। बेकरी की टाइल्स टूटी हुई थीं और समोसा-केक बनाने का कच्चा माल जमीन पर गंदगी के बीच रखा हुआ था।

गंभीर स्थिति को देखते हुए खाद्य विभाग ने मौके पर ही 300 से अधिक तैयार बेक समोसे, सड़ा हुआ आलू मसाला, 10 बोतल केमिकल वाली चटनी और दूषित केक को तत्काल नष्ट करवा दिया और बेकरी के संचालन पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी।

न वैध लाइसेंस, न कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इस बेकरी के पास खाद्य सामग्री बनाने और बेचने का कोई वैध फूड लाइसेंस (FSSAI License) भी नहीं था। इतना ही नहीं, वहां काम कर रहे कर्मचारियों का कोई मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं पाया गया, जो कि खाद्य सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन है।

सुख सिस्टर बेकरी सहित कई जगहों से लिए गए सैंपल
खाद्य विभाग की यह कार्रवाई केवल एक बेकरी तक सीमित नहीं रही। टीम ने स्कीम नंबर-103 स्थित 'सुख सिस्टर बेकरी' पर भी दबिश दी और वहां से बेक समोसे के नमूने जब्त किए। इसके अलावा शहर के अन्य नामचीन प्रतिष्ठानों से क्रीम रोल, नमकीन, चटनी और व्हिप क्रीम के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

प्रशासन की जनता से अपील
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इंदौर के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहें। अगर उन्हें शहर में कहीं भी मिलावटी सामान, बिना लाइसेंस का कारोबार या होटल-बेकरी में अत्यधिक गंदगी दिखाई देती है, तो वे तुरंत कलेक्टर हेल्पलाइन नंबर 0731-181 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रखा जाएगा।

संबंधित समाचार

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

11 minutes ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

17 minutes ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

23 minutes ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

23 minutes ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

26 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

35 minutes ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

40 minutes ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 1 hour ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 1 hour ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 1 hour ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 1 hour ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 1 hour ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 1 hour ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 2 hours ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 2 hours ago
बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत
Top News

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

about 2 hours ago
35 साल से न्याय का इंतजार
Top News

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

about 2 hours ago
कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!