खबर
Indore

अवैध निर्माण पर नगर निगम और पुलिस मौन: शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं; घर का रास्ता और हवा-रोशनी रोकने की साजिश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 जुलाई 2026, 3:13 pm
शेयर करें:
अवैध निर्माण पर नगर निगम और पुलिस मौन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तुकोगंज थानांतर्गत मालवा मिल क्षेत्र के न्यू देवास रोड स्थित सुनारवाड़ा में प्रशासनिक साठगांठ से अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। यहां मकान नं. 52 निवासी शोभा जायसवाल ने पड़ोस के ही कुछ लोगों पर उनके निजी परिसर सामने व आम रास्ते को बाधित कर अवैध निर्माण का आरोप लगाया।

पीड़िता द्वारा निगमायुक्त कार्यालय, महापौर कार्यालय, कलेक्टर और तुकोगंज थाने में लिखित शिकायत की गई, पर अब तक कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर कार्रवाई कौन करेगा?

प्राप्त दस्तावेजी साक्ष्यों और शिकायत-के अनुसार पूरा विवाद स्व. सुमित्रा बाई पति स्व. मोहनलाल राय के स्वामित्व और आधिपत्य वाले 22.5 बाय 22.5 साइज के रिहायशी मकान के सामने खुले बाड़े से जुड़ा है।

आरोप है कि क्षेत्र के ही कृष्णा बाई पति छोटेसिंह रघुवंशी, प्रकाश मोहनलाल जोशी, सुरेश पिता मोहनलाल जोशी, निलेश पिता उमेशसिंह चौहान और ज्योति पति विनोद ने बिना किसी वैध सूचना व शासकीय अनुमति के गैरकानूनी ढंग से मंदिर के नाम पर निर्माण शुरू कर दिया। डोबरे खोदकर निर्माण से पीड़ित परिवार के घर का मुख्य निकास मार्ग लगभग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है।

पीड़ित महिला ने निगमायुक्त कार्यालय (आवक-3352) एवं महापौर कार्यालय (आवक-511) सहित कलेक्टर कार्यालय व तुकोगंज थाने में मुहर लगी रिसीविंग के साथ शिकायत सौंपी थी। किसी भी अवैध निर्माण की शिकायत पर निगम के भवन अधिकारी और निरीक्षक को निर्माण रुकवाने की कार्रवाई करना चाहिए।

लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद उक्त कार्य नहीं रुका, बल्कि निर्माणकर्ताओं ने काम की गति बढ़ा दी है। शोभा जायसवाल ने बताया उनके द्वारा इस निर्माण का विरोध करने पर आरोपी पक्ष गाली-गलौज कर रहा है। अवैध निर्माण उनके घर के गेट से 5 फीट की दूरी पर किया जा रहा है, जिससे न केवल घर तक आने-जाने का रास्ता हमेशा के लिए बंद हो जाएगा, बल्कि प्रकाश और हवा भी पूरी तरह बाधित होगी।

जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी... जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि सुनारवाड़ा की इस पूरी कॉलोनी में मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर पीड़ित के घर तक के पूरे रास्ते पर इन भू-माफियाओं द्वारा पूर्व में भी कई अवैध मकान और निर्माण खड़े किए जा चुके हैं।

स्थानीय प्रशासन ने कभी भी इन निर्माणों के नक्शों और अनुमति दस्तावेजों की जांच करने की जहमत नहीं उठाई। शासकीय भूमि या आम रास्ते पर इस तरह का कब्जा बिना स्थानीय निगम अधिकारियों की मिलीभगत या घोर लापरवाही के संभव नहीं। शायद इसीलिए अवैध निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

निगम व पुलिस की भूमिका संदिग्ध... मामले में निगम, जिला प्रशासन और तुकोगंज पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जब सारे दस्तावेजी सबूत और शिकायतें मौजूद हैं, तो किस दबाव या लालच में जिम्मेदार अधिकारी इस अवैध निर्माण को रोक नहीं रहे?

पीड़ित परिवार ने मांग की है कि मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर चल रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए और पूर्व में किए अवैध निर्माणों के नक्शों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 15 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 15 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 16 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 16 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 16 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 16 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 16 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 16 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 16 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 16 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 17 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 17 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 17 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 17 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 17 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 17 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 17 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 17 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!