मानसून से पहले शहर में जल निकासी के इंतजाम की कवायद: आयुक्त ने लिया संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी वर्षाकाल को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर में जलभराव की समस्या को रोकने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार को निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों का सघन निरीक्षण किया।
आयुक्त ने मुख्य रूप से 60 फीट रोड, एरोड्रम चौराहा, छोटा बांगड़दा रोड, सुपर कॉरिडोर, विद्या पैलेस और टीसीएस के सामने वाले क्षेत्रों का दौरा कर वहां की जल निकासी व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मानसून के दौरान शहर के नागरिकों को जलभराव के कारण किसी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के सभी प्रमुख नालों और ड्रेनेज सिस्टम की समय रहते पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए। जिन क्षेत्रों में हर साल जलभराव की समस्या सामने आती है, वहां विशेष निगरानी रखने और तकनीकी सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं।
रास्तों का भी किया निरीक्षण
शहर में भू-जल स्तर सुधारने और बारिश के पानी को सहेजने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि रैन वाटर हार्वेस्टिंग और रिचार्ज पॉइंट्स जल संरक्षण में बड़ी भूमिका निभाते हैं।
इसी दिशा में कदम उठाते हुए उन्होंने 60 फीट रोड चौराहे के समीप वर्षा के पानी को एकत्रित करने के लिए रिचार्ज साफ्ट का निर्माण तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने तालाबों की वर्तमान जल धारण क्षमता, उनके किनारों की साफ-सफाई और पानी की निकासी के रास्तों का भी निरीक्षण किया।
अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश- अगले चरण में आयुक्त ने जोन 1 में जन कल्याण शिविर का भी औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और नागरिकों को त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस पूरी निरीक्षण प्रक्रिया के दौरान अपर आयुक्त मनोज पाठक सहित नगर निगम के अन्य संबंधित अधिकारी और मैदानी अमला उपस्थित रहा।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!