खबर
Indore

राम नाम की लूट: दान पेटियों से करोड़ों रुपए के गबन पर एसआईटी जांच शुरू; 6 पर शंका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जून 2026, 1:02 pm
शेयर करें:
राम नाम की लूट

राम मंदिर अयोध्या में दानराशि की चोरी पर सकते में देश, ऐसा भी होता है!

देश की आस्था के सबसे बड़े मंदिर में चढ़ावे की हुई कथित चोरी पर प्रधानमंत्री स्तब्ध, पीएमओ ने मांगी रिपोर्ट

यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव, बड़ा मुद्दा बनती जा रही दान-भेंट में हुई करोड़ों की चोरी, सपा-कांग्रेस हमलावर

सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल, एसबीआई व टीसीएस के अधिकारियों सहित 43 लोगों से हुई पूछताछ

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट। कभी संतों-महंतों, ऋषि-मनीषियों ने प्रभु श्रीरामजी के नाम जप के महत्व को बताने के लिए ये पंक्तियां कही थीं। राम के नाम का सुमिरन भव सागर से पार ले जाने का साधन माना जाता है।

इसी राम नाम पर असल में लूट हो जाना कितना दुःखद व हैरतअंगेज है। वह भी रामलला की प्राकट्य स्थली अयोध्या में। जन-जन की आस्था, विश्वास व गौरव के स्थल राम मंदिर में। वही मंदिर, जिसके लिए सनातन मतावलंबियों ने सदियों इंतजार किया।

जब मंदिर ने भव्य आकार लिया और मर्यादा पुरुषोत्तम सियावर रामचंद्रजी इसमें विराजमान हुए तो पूरा भारत न्योछावर हो गया। तन-मन-धन... सब अपने आराध्य के श्रीचरणों में समर्पित कर दिया।

जिसकी जैसी हैसियत थी, उसने वैसा सर्वस्व समर्पित कर दिया। उसी समर्पण राशि के चोरी हो जाने की खबर कितनी दुःखदायी है? यानी राम नाम पर आए ‘नामे’ की लूट।

पूरा देश सकते में है कि राम मंदिर अयोध्या के चढ़ावे व दान की राशि में करोड़ों की चोरी, गबन व हेराफेरी हो गई। इस खबर ने यह जघन्य अपराध-पाप करने वालों को भले ही नहीं, लेकिन देश-धर्म को शर्मसार कर दिया।

प्रधानमंत्री स्तब्ध हैं। पीएमओ ने तुरंत रिप तलब की है। अब जांच हो रही है कि चोरी हुई भी या नहीं और अगर हुई तो कैसे व कौन-कौन इसमें शामिल हैं। आने वाले 15 दिन में इसका खुलासा हो जाएगा।

अयोध्या के भव्य राम मंदिर के दान पात्र से पैसों की हेराफेरी की खबरों ने सबको चौंका दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर बनी एसआईटी की टीम इस मामले की तह तक जाने के लिए पूरी ताकत से जुट गई है।

टीम ने राम मंदिर परिसर में लगातार 19 घंटे तक सघन जांच-पड़ताल की। अब तक मंदिर के सेवादारों और ट्रस्ट के अधिकारियों समेत कुल 43 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

जब यह जांच चल रही थी, तब ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मंदिर में ही मौजूद थे। इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष सदस्य गोपाल राव से भी अधिकारियों ने करीब 2 घंटे तक सवाल-जवाब किए।

बताते हैं मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उसके घर से 15 लाख मिले हैं। दान में आए पैसों की गिनती का जिम्मा संभालने वाले लवकुश मिश्रा को भी पुलिस के बाद अब एसआईटी ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।

सूत्रों ने बताया जब जांच टीम ने लवकुश के घर छापा मारा, तो वहां से 10 से 15 लाख रुपए बरामद हुए। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वहीं मंदिर के दान के करीब 40 पात्र थे और उनमें से लगभग 5 करोड़ तक की चोरी हुई है।

विशेष जांच दल की छापेमारी में आरोपियों के घरों और कब्जों से लगभग 3 करोड़ की नकदी बरामद की गई है। इसमें से कुछ पैसे जमीन के नीचे और गोबर के ढेर में छिपाकर रखे गए थे।

जांच में यह भी पता चला कि दान वाले कमरे में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरे जानबूझकर बंद या खराब रखे गए थे, जिससे इस गड़बड़ी को आसानी से अंजाम दिया जा सके। साधु-संतों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

एसआईटी के राडार पर 6 मुख्य किरदार
एसआईटी के राडार पर इस समय 6 ऐसे लोग हैं, जिन पर दान के पैसों और गहनों में गड़बड़ी करने का सबसे ज्यादा शक है। इसमें लवकुश मिश्रा, जो पैसों के हेरफेर का मुख्य आरोपी है, फिलहाल हिरासत में है।

दूसरा है रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू। इस पर बैंक में दान का पैसा जमा करने के दौरान गड़बड़ी करने का शक है। यादव, ट्रस्ट सचिव चंपतराय का ड्राइवर भी बताया जा रहा है। तीसरा मनीष यादव है। दान के पैसों के मैनेजमेंट में इसकी भूमिका संदिग्ध है।

एक केजी तिवारी है, जिस पर भक्तों के चढ़ाए गए सोने-चांदी के गहनों के रिकॉर्ड और फोन कॉल डिटेल्स में हेरफेर का शक है। राजेश पाठक पर दान पेटी से निकले पैसों की गिनती के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप। अनुकल्प मिश्रा भी शक के घेरे में है। यह भी नोटों की गिनती के काम में शामिल है।

सेवादारों की संपत्ति की भी होगी जांच
जांच टीम ने अयोध्या के डीएम को बुलाकर आरोपियों और संदिग्ध सेवादारों की जमीन की रजिस्ट्री और अन्य सरकारी कागजात जुटाने को कहा है। सरकार यह देखना चाहती है कि कहीं दान के पैसों से इन लोगों ने अवैध संपत्ति तो नहीं खड़ी की।

जांच में लापरवाही नहीं बरती जाएगी
राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा एसआईटी जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। मिश्र ने कहा जांच के दो पहलू हैं- एक आपराधिक और दूसरा भविष्य में सुधार से संबंधित।
जब दोनों पहलुओं पर काम होगा, तभी हम श्रद्धालुओं का विश्वास और मजबूत कर पाएंगे। उन्होंने कहा मंदिर ट्रस्ट जांच में पूरा सहयोग करेगा और एसआईटी को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

थाने पहुंची शिकायत, गरमाई राजनीति, सपा-कांग्रेस हमलावर
इस कथित चोरी को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। यूपी यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने थाने में राम मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी है।

वहीं समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेताओं ने भी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया है। विपक्ष के भारी हंगामे और लोगों की आस्था से जुड़े इस मामले में अब एसआईटी जल्द से जल्द दूध का दूध और पानी का पानी करने की कोशिश में लगी है।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 13 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 13 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 14 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 14 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 14 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 14 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 14 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 14 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 14 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 14 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 14 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 14 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 14 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 14 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 14 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 15 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 15 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 15 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 15 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!