दिनदहाड़े गुंडागर्दी: थार में उठाकर ले गए; 35 हजार के लिए किया किडनैप, कैफे के बाहर दबोचा, दोस्त समेत गाड़ी में ठूंसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

लोकेशन शेयर होते ही बदमाशों की निकली हवा, थाने छोड़कर भागे युवक
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नौकरी दिलाने के नाम पर पैसों के लेन-देन का विवाद खुलेआम किडनैपिंग और दबंगई में बदल गया। कल संयोगितागंज थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में तीन युवकों ने एक युवक और उसके दोस्त को कैफे के बाहर से उठाकर थार गाड़ी में पटक दिया और पूरे शहर में घुमाते हुए सुदामा नगर ले गए।
आरोपियों का गुस्सा 35 हजार रुपए को लेकर था, लेकिन मामला उस वक्त पलट गया, जब पीड़ित ने चुपके से अपने भाई को लाइव लोकेशन भेज दी।
लोकेशन ट्रेस होते ही बदमाशों के होश उड़ गए और वे दोनों युवकों को थाने छोड़कर फरार हो गए। शहर में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक फरियादी अर्जुन पिता जगन पाटीदार (25) निवासी नौलखा कल दोपहर अपने दोस्त दीपांशु गोस्वामी के साथ भगतसिंह कैफे पर खड़ा था।
तभी पीछे से आए ऋषिराज राणा निवासी रतलाम, सुमित शर्मा निवासी रतलाम और शिवम लोधी निवासी इंदौर ने दोनों को घेर लिया।
आरोपियों ने दोनों को पकड़कर जबरन अपनी थार गाड़ी में बैठा लिया। रास्तेभर आरोपी अर्जुन पर दबाव बनाते रहे कि उसने सीएस कंसल्टेंसी एजेंसी में नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 35 हजार रुपए लिए थे, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई।
अर्जुन बार-बार कहता रहा कि इस मामले में कंपनी से बात करें, लेकिन आरोपी सुनने को तैयार नहीं थे। गाड़ी में धमकियों और दबाव का दौर चलता रहा।
आरोपी गिरफ्तार, चल रही पूछताछ
पुलिस के मुताबिक, इसी बीच अर्जुन ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने छोटे भाई ओम पाटीदार को मोबाइल से लाइव लोकेशन भेज दी और फोन कर बताया कि उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाया जा रहा है।
जैसे ही आरोपियों को शक हुआ कि उनकी लोकेशन ट्रैक हो चुकी है और मामला पुलिस तक पहुंच सकता है, उनके चेहरे का रंग उड़ गया। घबराए आरोपी तुरंत दोनों युवकों को लेकर थाना अन्नपूर्णा पहुंचे और वहीं छोड़कर फरार हो गए।
इसके बाद पीड़ित संयोगितागंज थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
संबंधित समाचार

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी

देखिए वीडियो, हिरासत के बाद सीजेपी फाउंडर का पहले से रिकॉर्ड वीडियो जारी:बोले; अब ये संभालेंगे आंदोलन, हजार से ज्यादा समर्थकों को पकड़ा

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का बड़ा एक्शन:इतने पदाधिकारियों को किया निष्कासित; इस वजह से की कार्रवाई

CJP के प्रदर्शन से कारोबार पर संकट:CTI का दावा- इतने हजार करोड़ तक का व्यापार प्रभावित; त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी चिंता

आंदोलन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट सख्त:सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!