केंद्रीय संयुक्त सचिव पहुंची काली बिल्लोद: ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन इकाई का किया निरीक्षण; कचरे से टेबल, कुर्सी और दरवाजे बनेंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केंद्रीय संयुक्त सचिव जल शक्ति मंत्रालय पेयजल एवं स्वच्छ विभाग ऐश्वर्या सिंह ने एफएसटीपी (फ़िकल स्लज व ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन इकाई) एवं पीडब्लूएमयू ग्राम पंचायत काली बिल्लोद का दौरा कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियो से एफएसटीपी और पीडब्लूएमयू के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की एवं महिला कर्मचारियों के साथ संवाद किया।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन, राज्य स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) भोपाल मध्य प्रदेश के मिशन संचालक दिनेश जैन, देपालपुर जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी जा मालाकार, संयुक्त आयुक्त (विकास) शिवानी वर्मा, परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा, सरपंच महेश राठौर, गोपाल जगताप, गौरव निगम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान ऐश्वर्या सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मकसद ठोस अपशिष्ट का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित करना, पर्यावरण प्रदूषण को कम करना, स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना साथ ही रिसाइकल कर पुन: उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
इसके अलावा जनसामान्य में स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सामाजिक स्वास्थ्य तथा स्वच्छता के स्तर में सुधार करना। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत काली बिल्लोद में स्थित एफएसटीपी और ठोस कचरे के निपटान का एक ऐसा माडल है, जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी हो चुकी है।
मध्यप्रदेश का यह एकमात्र ऐसा केन्द्र है, जहां प्रभावी रूप से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन किया जाता है। साथ ही ठोस कचरे का वैज्ञानिक संग्रहण पृथक्करण, परिवहन, प्रसंस्करण एवं निपटान किया जा रहा है। बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण के कारण स्वच्छ वातावरण जरूरी है। इसलिये फ़िकल एफएसटीपी इस क्षेत्र में अच्छे से कार्य कर रहा है।
एफएसटीपी पर काली बिल्लोद के अलावा रणमत बिल्लोद और सलमपुर ग्राम पंचायत से रोजाना डोर टू डोर कचरे का संग्रहण कर परिवहन के माध्यम से एकत्रित किया जाता है। इस ठोस अपशिष्ट को सेग्रीगेशन के अलावा खाद भी बनाई जा रही है। जिन अस्पतालों, मैरिज गार्डनों एवं बड़े संस्थानों से बड़ी मात्रा में ठोस अपशिष्ट निकलता है उनको चिन्हित किया जाये। और ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये की वहीं पर कचरे का निपटान हो सकें।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि काली बिल्लाद स्थित एफएसटीपी में शीघ्र ही आधुनिक मशीनें आ रही है। मशीनों के माध्यम से ठोस अपशिष्ट कचरे का वैज्ञानिक विधि द्वारा पहले उसका चूर्ण बनाया जायेगा और उसके बाद उससे दरवाजे, खिड़कियां, टेबल, कुर्सी आदि निर्मित होंगे। इससे कचरे का सही उपयोग होगा वहीं आमदनी भी होगी।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!