ई-रिक्शा सर्विस सेंटर में भीषण आग: ऊपरी मंजिल में फंसे 8 लोगों को रस्सियों-सीढ़ियों से सुरक्षित बाहर निकाला
KHULASA FIRST
संवाददाता
रेस्क्यू ऑपरेशन से बची जान, पड़ोसियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
खंडवा रोड के लिंबोदी में भी अग्निकांड से लाखों का हुआ नुकसान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र के खालसा चौक स्थित काइनेटिक ग्रीन ई-रिक्शा सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में पूरे शोरूम को चपेट में ले लिया। इससे ऊपरी मंजिल पर रह रहे करीब 6 परिवारों के 8 लोग फंस गए।
सूचना मिलते ही लसूड़िया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और पड़ोसियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सीढ़ियों और रस्सियों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
फायर ब्रिगेड के बलजीत हुड्डा के मुताबिक सुबह करीब 7.30 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दो टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
इसी दौरान टीम को जानकारी मिली कि शोरूम के ऊपरी तल पर कुछ परिवार रहते हैं, जिनके 8 लोग फंसे हुए हैं।
इस पर लसूड़िया पुलिस और पड़ोसियों की मदद से सीढ़ियों व रस्सियों के सहारे ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया।
सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते 8 लोगों को सुरक्षित निकालकर पड़ोस की मल्टी में शिफ्ट किया गया।
इसके बाद करीब डेढ़ घंटे में लगभग 10 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि तब तक सर्विस सेंटर में खड़े कई ई-रिक्शा सहित अन्य सामान खाक हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। विस्तृत जांच के बाद ही वास्तविक कारण का खुलासा होगा।
मकान में अग्निकांड से लाखों की क्षति
खंडवा रोड स्थित लिंबोदी क्षेत्र में कल एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से घर में रखा पूरा सामान राख हो गया। एसआई शोभाराम मालवीय ने बताया रात करीब 9.30 बजे सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और लगभग 9 हजार लीटर पानी की मदद से काबू पाया।
मकान मालिक शेख समद ने बताया घटना के समय वह परिवार के साथ बाहर खाना खाने गए हुए थे। पड़ोसी ने उन्हें घटना की सूचना दी। आग में फ्रीज, कूलर, पंखे, अलमारी व कपड़े सहित गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
संबंधित समाचार

वन भूमि पर गांजे की खेती का खुलासा:इतने क्विंटल नशा किया जब्त; कपास और तुअर की फसल के बीच हो रही थी खेती

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!