खबर
Indore

दुकान से 17 मोबाइल उड़ाने वाले 3 गिरफ्तार: 24 घंटे में लाखों की चोरी का खुलासा; बाग-टांडा गैंग का हाथ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 8:19 pm
शेयर करें:
दुकान से 17 मोबाइल उड़ाने वाले 3 गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विजय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोबाइल दुकान में हुई लाखों रुपये की सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बाग-टांडा गैंग तीन शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने स्कीम नंबर-54 स्थित मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर महंगे मोबाइल, नकदी और एसेसरीज चुराई थी।

आरोपियों के कब्जे से 17 मोबाइल फोन, नकदी, मोबाइल एसेसरीज और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित करीब 13 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप उर्फ छोटू मंडलोई, निर्भय सिंह उर्फ नरभु तथा टेटिया किलोरी शामिल हैं।

पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक, 7 जून को फरियादी अभिषेक तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मेघदूत गार्डन के सामने स्थित उनकी मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन, एसेसरीज और नकदी चोरी कर ले गए हैं। मामले में अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।

जांच में गिरोह की जानकारी मिली
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर लगातार निगरानी रखी गई।

जांच के दौरान पुलिस को बाग-टांडा क्षेत्र के सक्रिय चोरी गिरोह की जानकारी मिली। इसके बाद दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।

उनकी निशानदेही पर चोरी गए 17 मोबाइल फोन, जिनमें 8 आईफोन, 5 वीवो, 3 ओप्पो और 1 सैमसंग मोबाइल शामिल हैं, बरामद किए गए। इसके अलावा मोबाइल एसेसरीज, 10 हजार 500 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जब्त की गई।

एसीपी पराग सैनी के मुताबिक, आरोपी चोरी से मिलने वाली रकम को शराब, जुआ और अन्य अय्याशी पर खर्च करते थे। पुलिस से बचने के लिए वारदात के दौरान मोबाइल फोन का कम इस्तेमाल करते थे, ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके।

पहचान छिपाने के लिए चेहरे कपड़े से ढंकते और रात के समय सुनसान इलाकों में स्थित दुकानों को निशाना बनाते थे। हालाकि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं जिनसे अन्य चोरी, लूट की घटना का खुलासा होने की संभावना है।

संबंधित समाचार

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार
Top News

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

31 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

33 minutes ago
हेलमेट नहीं था
Top News

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

about 1 hour ago
कम वर्षा से सूखे जैसे हालात
Top News

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

about 1 hour ago
उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार
Top News

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

about 1 hour ago
पहली बार हो रहा सिंहस्थ
Top News

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

about 1 hour ago
फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव
Top News

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

about 2 hours ago
होटल में महिला का शव मिला
Top News

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

about 2 hours ago
आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर
Top News

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 19 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 20 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 20 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 20 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 21 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 21 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!