खबर
Indore

सफर में नहीं होगी घुटन: हाईटेक सिस्टम देगा ताजी हवा; आग लगने पर सेकंडों में निकलेगा धुआं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 जुलाई 2026, 12:49 pm
शेयर करें:
सफर में नहीं होगी घुटन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर मेट्रो के भूमिगत हिस्से में यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक हाईटेक वेंटिलेशन सिस्टम लगाया जाएगा।

तापमान और आर्द्रता को नियंत्रित रखेगी
यह प्रणाली स्टेशन और सुरंगों में लगातार ताजी हवा की आपूर्ति करेगी, तापमान और आर्द्रता को नियंत्रित रखेगी तथा आग जैसी आपात स्थिति में जहरीले धुएं को तेजी से बाहर निकालकर सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करेगी।

मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, भूमिगत स्टेशनों पर एनवायरमेंट कंट्रोल सिस्टम (ECS) और सुरंगों में टनल वेंटिलेशन सिस्टम (TVS) स्थापित किया जाएगा।

दोनों प्रणालियां मिलकर यात्रियों के लिए बेहतर वायु गुणवत्ता बनाए रखेंगी और पूरे भूमिगत नेटवर्क में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेंगी।

स्टेशन पर मिलेगी ताजी हवा
भूमिगत स्टेशनों पर लगाया जाने वाला ईसीएस (ECS) प्लेटफॉर्म, कॉन्कोर्स और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में लगातार ताजी हवा पहुंचाएगा।

इसके साथ ही तापमान और नमी को संतुलित रखकर यात्रियों को आरामदायक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

सुरंग में ट्रेन बनेगी 'पिस्टन'
जब मेट्रो ट्रेन सुरंग से गुजरेगी तो वह पिस्टन प्रभाव (Piston Effect) पैदा करेगी। ट्रेन के आगे की हवा आगे की ओर धकेली जाएगी, जबकि पीछे से ताजी हवा सुरंग में प्रवेश करेगी।

इस प्राकृतिक वायु प्रवाह को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़े जेट फैन और एक्सियल फैन लगाए जाएंगे, जो हवा के दबाव और दिशा को नियंत्रित करेंगे।

आग लगते ही बदलेगा सिस्टम का मोड
यदि किसी सुरंग या स्टेशन पर आग लगती है, तो वेंटिलेशन सिस्टम तुरंत इमरजेंसी मोड में सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद शक्तिशाली पंखे जहरीले धुएं को यात्रियों की दिशा से दूर भेजेंगे, जिससे निकासी मार्ग धुएं से मुक्त रहेगा और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में आसानी होगी।

बाहर नहीं सुनाई देगा पंखों का शोर
वेंटिलेशन शाफ्ट में विशेष साउंड एटेन्यूएटर लगाए जाएंगे, जो बड़े पंखों के संचालन से होने वाले शोर को काफी हद तक रोकेंगे। इससे जमीन के ऊपर रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की ध्वनि प्रदूषण की समस्या नहीं होगी।

सफर होगा ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक
अधिकारियों के मुताबिक यह हाईटेक वेंटिलेशन सिस्टम भूमिगत मेट्रो में लगातार स्वच्छ हवा, नियंत्रित तापमान और बेहतर वायु गुणवत्ता बनाए रखेगा।

इससे यात्रियों को घुटन महसूस नहीं होगी, यात्रा अधिक आरामदायक होगी और किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक प्रभावी साबित होगी।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 15 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 15 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 15 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 15 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 16 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 16 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 16 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 16 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 16 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 16 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 16 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 16 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 16 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 16 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 17 hours ago
बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा
Top News

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

about 17 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 17 hours ago
अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील
Top News

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

about 17 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

about 17 hours ago
दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर
Top News

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!