80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड में 18 से रेडिसन तक चलेगी मेट्रो: यात्री 19 जून से कर पाएंगे गांधी नगर से रेडिसन तक ट्रेन में सफर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लंबी ऊहापोह के बाद आखिरकार मेट्रो के गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर तक के रन के बाद विस्तार करते हुए इसे रेडिसन चौराहा तक चलाना तय हो गया है। ट्रेन 18 जून से गांधी नगर से सीधे रेडिसन तक आएगी-जाएगी। हालांकि यात्री इसमेें 19 जून से बैठ पाएंगे।
मेट्रो के इस विस्तार का सबसे ज्यादा फायदा सुपर कॉरिडोर, आईटी कंपनियों, कॉलेजों और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को मिलेगा। इस तरह मेट्रो ट्रेन फिलहाल 17 किमी का सफर तय करेगी। लंबे समय से इस रूट पर ट्रायल चल रहा था।
अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा के बीच 17 किलोमीटर तक मेट्रो का संचालन होगा। केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दो माह पहले मेट्रो के कमर्शियल रन की मंजूरी मिल चुकी थी, लेकिन संचालन अब शुरू होगा।
एक साल के इंतजार के बाद अब मेट्रो सुपर कॉरिडोर से आगे बढ़कर रेडिसन चौराहा तक यात्रियों को लेकर पहुंचेगी।
सुपर कॉरिडोर के गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहा तक मेट्रो का कमर्शियल रन 18 जून से शुरू होगा। अभी इसके किराए की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अधिकतम किराया 80 रुपए तक होगा।
अधिकारियों को उम्मीद है कि अभी मेट्रो जिस हिस्से में चलती है, वह आबादी क्षेत्र नहीं होने के कारण काफी कम यात्री मिलते थे, लेकिन गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक संचालन होने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि सुपर कॉरिडोर की आईटी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इसका ज्यादा उपयोग करेंगे।
इसके अलावा एयरपोर्ट तक जाने वाले यात्री भी इसका उपयोग कर सकेंगे। हालांकि उन्हें गांधी नगर से ऑटो रिक्शा या अन्य माध्यम से एयरपोर्ट तक जाना होगा। गांधी नगर स्टेशन से रेडिसन चौराहा तक पांच मेट्रो स्टेशन तैयार हो चुके हैं। इसके अलावा अलग-अलग स्पीड में मेट्रो का ट्रायल रन भी कई बार हो चुका है।
हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी ट्रेन
गांधी नगर से मेट्रो ट्रेन 80 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलकर रेडिसन चौराहा तक 17 किमी की दूरी 20 मिनट में पूरी करेगी। उल्लेखनीय है मेट्रो ट्रेन का संचालन खजराना चौराहा तक होगा, जिसके बाद यह अंडरग्राउंड होगी।
हालांकि उसका काम अभी शुरू नहीं हो पाया है। जब 30 किमी हिस्से में मेट्रो ट्रैक का काम पूरा होगा, तो हर 30 मिनट के अंतराल पर यह ट्रेन चलेगी। कुल 28 स्टेशनों से ट्रेन गुजरेगी। 20 से ज्यादा मेट्रो ट्रेनों का संचालन होगा।
एक ट्रेन में 450 यात्री सवार हो सकेंगे। बैठने के अलावा खड़े रहकर सफर करने में भी आसानी होगी। ट्रेन के भीतर लगे पोल में चार ग्रिप दी गई हैं, जिन्हें पकड़कर यात्री सफर कर सकेंगे। मेट्रो ट्रेन बाहरी और आंतरिक रूप से सीसीटीवी कैमरों से लैस रहेगी।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!