मौत से 15 फीट की दूरी: बेल्ट बन गया जिंदगी की डोर; पिकनिक मना रहे इंदौर के तीन युवक चोरल में तेज बहाव में फंसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

स्थानीय युवाओं ने जान जोखिम में डालकर बचाया
खुलासा फर्स्ट, इंदौर/बड़वाह।
चोरल नदी में कल शाम एक पल ऐसा आया, जब इंदौर से पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवकों को मौत सामने दिखाई देने लगी। ऊपरी क्षेत्र में हुई बारिश के बाद जलस्तर अचानक बढ़ा और तीनों युवक बीच धारा में बने टापू जैसे हिस्से पर फंस गए।
मिनटों में चारों तरफ उफनता पानी था और निकलने का कोई रास्ता नहीं। तभी वहां से गुजर रहे स्थानीय युवाओं ने जान की परवाह किए बिना बेल्ट, रुमाल और रस्सियों को जोड़कर मानव श्रृंखला बनाई और तीनों युवकों को मौत के मुंह से खींच लाए।
घटना शाम करीब छह बजे बड़वाह से करीब पांच किमी दूर सिद्धवरकूट रोड स्थित चौड़ापाट की है। इंदौर के अलग-अलग क्षेत्रों से आए तीन युवक नदी किनारे पार्टी कर रहे थे। इनमें एक युवक की पहचान आजाद नगर निवासी राहुल के रूप में हुई है।
इसी दौरान चोरल के ऊपरी कैचमेंट क्षेत्र में तेज बारिश से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। देखते ही देखते तीनों युवक
बीच धारा में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों शिव मुवेल और अनिल केवट ने बताया चौड़ापाट से गुजर रहे थे, तभी नदी के बीच से बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी।
मौके पर पहुंचे तो देखा तीन युवक तेज बहाव के बीच मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने और आसपास मौजूद लोगों व अन्य राहगीरों ने तत्काल रेस्क्यू शुरू किया।
जहां रस्सी कम पड़ी, वहां बेल्ट, रुमाल और कपड़ों को बांधकर लंबी डोरी बनाई गई और उसी के सहारे एक-एक कर तीनों युवकों को निकाल लिया।
एक युवक को बचाने के दौरान बंधा हुआ रुमाल बीच में फट गया, जिससे कुछ देर के लिए सांसें थम गईं, लेकिन स्थानीय युवाओं ने दोबारा प्रयास कर उसे भी सुरक्षित निकाल लिया।
इस साहसिक रेस्क्यू में शिव मुवेल, अनिल केवट, अली कुरैशी, फरदीन खान, समीर शेख, सलमान शेख और शाहरुख शेख ने अहम भूमिका निभाई। उनकी तत्परता के कारण तीन परिवारों की खुशी उजड़ने से बच गईं।
सुरक्षित बाहर आने के बाद तीनों युवकों ने स्थानीय लोगों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया। घटना ने एक बार फिर मानसून के दौरान चोरल नदी जैसे पिकनिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए।
स्थानीय लोगों का कहना है हर वर्ष बारिश में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं, लेकिन न पर्याप्त चेतावनी बोर्ड हैं न स्थायी बचाव व्यवस्था।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!