श्वेता-अलका की तो ठीक: जेल में रेशू की बुरी कट रही रातें; तीनों को अलग-अलग रखा, जब मौका मिलता है खूब करती हैं बातें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हनीट्रैप-1 की आरोपी रही श्वेता जैन और 17 अपराधों से लदी अलका दीक्षित का तो जेल से पुराना नाता रहा है। इस मर्तबा हनीट्रैप-2 में भी श्वेता और अलका जेल की हवा खा रही है, लेकिन बात अगर रेशू उर्फ अभिलाषा की करें तो उसके लिए नया अनुभव है और उसकी रातें बुरी कट रही हैं।
हालांकि, तीनों को अलग-अलग रखा गया है, लेकिन जब भी मौका मिलता है, आमने-सामने होने पर तीनों खूब बातें करती हैं।
उल्लेखनीय है कि हितेंद्र सिंह चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर को एक करोड़ के लिए ब्लैकमेल करने और धमकाने के मामले में क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया था। मामले में द्वारकापुरी की अलका दीक्षित, बेटे जयदीप, भाजपा नेता लाखन चौधरी (खंडवा-पीथमपुर), पत्रकार जितेंद्र पुरोहित (देवास), हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा (राजेंद्र नगर), श्वेता जैन (भोपाल) और रेशू उर्फ अभिलाषा को गिरफ्तार कर हाल ही में सेंट्रल जेल भिजवाया था।
जेल में श्वेता और अलका की तो ठीक, लेकिन रेशू की रातें बुरी कट रही हैं। वहीं, हनीट्रैप के कथित वीडियो-फोटो रिकवर करने पुलिस ने आरोपियों के सात मोबाइल जांच के लिए भेज दिए हैं।
कभी खर्च के पैसे नहीं थे... अब जेसीबी-पोकलेन ली
सूत्रों के मुताबिक, हनीट्रैप-1 में श्वेता के साथ शामिल रही एक युवती अब इंदौर में शिफ्ट हो चुकी है। उसके परिवार के पास कुछ साल पहले तक सामान्य खर्च चलाने की स्थिति नहीं थी, वहां अब तेजी से आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं।
उसका संपर्क किसी रसूखदार या रिटायर्ड अफसर से बताया जा रहा है। युवती के भाई ने हाल ही में जेसीबी और पोकलेन मशीनों का कारोबार शुरू किया है।
खास बात यह है कि मशीनें किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर खरीदी गई हैं। जांच एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि युवती ने अपने पिता को नई बाइक दिलाई है।
जांच एजेंसियां अब उसके बैंक खातों, प्रॉपर्टी निवेश, मशीनरी खरीद, मोबाइल ट्रांजेक्शन और डिजिटल कनेक्शन की जानकारी जुटा रही हैं।
एजेंसियों के हाथ कुछ ऐसे डिजिटल लिंक और संपर्क लगे हैं, जिनसे यह आशंका मजबूत हुई है कि हनीट्रैप-1 और हनीट्रैप-2 के बीच कोई अंदरूनी कनेक्शन हो सकता है।
हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!