पार्सल के बीच छिपाकर ले जाई जा रही बारह पेटी अंग्रेजी शराब जब्त: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी पुलिस ने पार्सलों के बीच छिपाकर ले जाई जा रही 12 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। मुखबिर से मिली सूचना पर घेराबंदी कर ट्रक को रोक तलाशी ली तो उसमें पार्सल के बीच रखी मैजिक मोमेंट व बैगपाइपर ब्रांड की शराब की 12 पेटियां मिलीं। पुलिस के मुताबिक ट्रक व शराब सहित करीब 29 लाख रुपए का मशरूका जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक गुजरात पासिंग आयशर ट्रक में अवैध रूप से शराब लेकर फूटी कोठी ब्रिज की ओर से चंदन नगर क्षेत्र की तरफ आने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर आस्था हॉस्पिटल के सामने मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी ट्रक (जीजे 38 टीए 7672) को पकड़ा।
ट्रक सहित उसमें रखी 8 पेटी मैजिक मोमेंट और 4 पेटी बैगपाइपर ब्रांड की अंग्रेजी शराब जब्त कर चालक इरफान पिता निसार अहमद (33) निवासी मऊ, जिला इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है कि उक्त शराब कहां से लाई गई और कहां पहुंचाई जाना थी।
अन्य थाना क्षेत्रों में भी पकड़ाई अवैध शराब
इधर, पलासिया पुलिस ने मनोरमागंज क्षेत्र से बाइक (एमपी 09 जेडएफ 0923) पर जा रहे अजय लिखारिया निवासी गौरी नगर को 45 क्वार्टर अवैध शराब के साथ पकड़ा।
वहीं छत्रीपुरा पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास से विक्की पिता अरुण जगताप (45) निवासी अहिल्यापुरा को 18 क्वार्टर देसी शराब के साथ, किशनगंज पुलिस ने फोरलेन टोल टैक्स के पास सांवरिया टी स्टॉल से राहुल पिता केशरसिंह चौहान (22) निवासी पीपल्या मल्हार के पास से 20 क्वार्टर जब्त किए।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!