अमृत 2.0 में सुस्ती पर महापौर सख्त: काम में देरी हुई तो एजेंसियों पर लगाएंगे पेनल्टी
KHULASA FIRST
संवाददाता

सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं, मानसून में निर्माण स्थलों पर पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अमृत 2.0 परियोजना के तहत शहर में चल रहे जलप्रदाय और अधोसंरचना कार्यों में लेटलतीफी अब एजेंसियों को भारी पड़ेगी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में साफ कर दिया है कि तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हुआ, तो संबंधित एजेंसियों के खिलाफ अनुबंध की शर्तों के तहत सीधे पेनल्टी लगाई जाएगी।
बैठक में उन्होंने नर्मदा चतुर्थ चरण, निर्माणाधीन टंकियों और पाइपलाइन विस्तार के कार्यों की एक-एक कर समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
फील्ड पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता की जांच करें
अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे फील्ड पर जाकर कार्यों की गुणवत्ता की निरंतर जांच करें। यदि किसी भी एजेंसी द्वारा कार्य में ढिलाई बरती जाती है या निर्देशों की अनदेखी की जाती है, तो उसे गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुविधा और समय पर परियोजना पूरी करना नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। इस बैठक के बाद निगम प्रशासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी कर सुरक्षा मानकों को तत्काल प्रभाव से लागू करने और लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कहा है।
आने वाले दिनों में महापौर स्वयं भी प्रमुख निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण कर सकते हैं, जिससे कार्यों की जमीनी हकीकत का पता चल सके।
निर्माण स्थल पर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और रिफ्लेक्टर लगाएं
मानसून के दस्तक देने के साथ ही निर्माण स्थलों पर सुरक्षा का मुद्दा सबसे अहम हो गया है। महापौर ने निर्देश दिए कि शहर मंक जहां भी पाइपलाइन बिछाने या सड़क खोदाई के काम चल रहे हैं, वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।
बारिश के दौरान सड़क दुर्घटनाओं या अन्य अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए निर्माण स्थल पर प्रॉपर बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेत और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए, साथ ही नाइट विजन के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा टेप लगाने को अनिवार्य कर दिया गया है।
महापौर ने कहा कि खोदाई वाले स्थलों को समय रहते व्यवस्थित करना सुनिश्चित करें ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। अमृत 2.0 परियोजना का उद्देश्य शहर के हर घर तक सुचारू जलप्रदाय सुनिश्चित करना है। इस पर जोर देते हुए महापौर ने कहा कि नर्मदा चतुर्थ चरण सहित सभी पाइपलाइन विस्तार के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।
हर परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी
महापौर ने स्पष्ट किया कि अमृत 2.0 शहर की एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जल कार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री और उप यंत्री के साथ बैठक करते हुए कहा कि हर परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है।
लक्ष्य के अनुरूप काम की गति न होने पर अब जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक में कंसल्टेंट और अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!