पिता ने सरिये बेचकर पी ली थी शराब: गुस्साए बेटे ने कर दी हत्या
KHULASA FIRST
संवाददाता

घायल होने पर भी अस्पताल नहीं ले गया आरोपी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की परसो रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें खुलासा हुआ कि मृतक पिता ने सरिए बेचकर शराब पी ली थी।
जिसके चलते बेटे ने उस पर हाथ से जोरदार हमला कर दिया था। घायल को पहले अस्पताली नही ले गया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी रविवार को मौत हो गई।
13 जनवरी को घायल 45 वर्षीय संजय गोलाई को लेकर परिजन एमवाय अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों को बताया था गिरने से घायल हुए हैं।
इलाज के दौरान रविवार रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने गहन जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक संजय के घर पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान लोहे के सरिए चोरी होने को लेकर मृतक संजय और बेटे राहुल गोलाई के बीच विवाद हुआ।
इसी झगड़े में राहुल ने पिता के सिर पर हाथ से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब दो दिन तक संजय को अस्पताल नहीं ले जाया गया।
परिजन उनकी बिगड़ती हालत को सामान्य बीमारी बताकर टालते रहे। तबीयत ज्यादा बिगड़ी, तब उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया। टीआई तारेश सोनी के अनुसार राहुल गोलाई (26) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह पेशे से मकान ठेकेदार है और स्कीम नंबर 78 का निवासी है।
संबंधित समाचार

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं

राजधानी में ऑनलाइन साइबर ठगी:पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है दिल्ली पुलिस

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!