देशभर में शक्ति की आराधना का शंखनाद ‘अंगना पधारो महारानी’: आया सनातन संस्कृति का नौ दिवसीय महापर्व; नवरात्रि से जागी भारत की आध्यत्मिक चेतना
KHULASA FIRST
संवाददाता

बिजासन की चौखट से लेकर पंडालों की धुन तक, आस्था के समंदर में डूबी ‘मिनी मुंबई’
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारत की आत्मा एक बार फिर उत्सव और अटूट आस्था के रंगों में सराबोर हो गई है। आज से आश्विन शारदीय नवरात्रि का पावन महापर्व प्रारंभ हो चुका है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, घरों और भव्य पूजा पंडालों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है।
अलसुबह से ही शक्तिपीठों और मंदिरों में घंटे-घड़ियालों की गूंज और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो उठा है। यह उत्सव केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है, जो पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधता है।
नौ दिन तक पूरा देश भक्ति, पारंपरिक नृत्य गरबा-डांडिया और पावन उपवास के उल्लास में डूबा रहेगा। नवरात्रि का आगमन भारत की उस महान आध्यात्मिक परंपरा को दोहराता है, जो नारी शक्ति और संयम को सर्वोपरि मानती है।
यह पर्व हमें सिखाता है कि जीवन में बुराई पर अच्छाई की जीत केवल बाहरी संघर्ष से नहीं, बल्कि आत्मिक बल और अंतर्मन की शुद्धि से होती है। इस महापर्व का सबसे सुंदर पहलू इसका सामाजिक और सांस्कृतिक ताना-बाना है।
यह पर्व हमारी संस्कृति की उस चेतना को जाग्रत करता है, जहां हर नारी में मां दुर्गा का स्वरूप देखा जाता है। दे शभर में आज से आश्विन शारदीय नवरात्रि का पावन महापर्व पूरे विधि-विधान और अभूतपूर्व उल्लास के साथ शुरू हो गया है।
सुबह शुभ मुहूर्त में करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपने घरों में कलश स्थापना की और नौ दिन के अखंड व्रत का संकल्प लेकर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। कश्मीर के माता वैष्णो देवी मंदिर से लेकर मुंबई के मुंबा देवी और कन्याकुमारी के भगवती अम्मन मंदिर तक, सभी प्रमुख शक्तिपीठों में मंगला आरती के साथ ही भक्तों का तांता लग गया।
इस वर्ष मौसम में आ रहे बदलाव के बीच शुरू हुए इस महापर्व को लेकर देश की सांस्कृतिक चेतना चरम पर है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और प्राकृतिक फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है।
पावन मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और शंखनाद से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया है। गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आज शाम से ही पारंपरिक गरबा और डांडिया रास की धूम शुरू हो रही है, जिसने युवाओं में एक नया जोश भर दिया है।
सुरक्षा कड़क, बिना पहचान पत्र के नहीं मिलेगा गरबा पंडालों में प्रवेश... मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी और मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में इस समय शारदीय नवरात्रि को लेकर गजब का उत्साह और भक्तिमय माहौल है।
शहर पूरी तरह से मां दुर्गा की भक्ति और डांडिया-गरबा की थाप के रंग में डूब चुका है। इंदौर के प्राचीन और प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस साल भी यहां नौ दिन का भव्य मेला आयोजित किया गया है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
इसके अलावा शहर के अन्य देवी मंदिरों को भी आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया है। इस बार सुरक्षा और नियम कड़े किए हैं। गरबा पंडालों में इस बार एंट्री को लेकर गाइडलाइंस काफी सख्त हैं।
पंडालों में प्रवेश के लिए ओरिजनल सरकारी फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड लाना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही पारंपरिक वेशभूषा चनिया-चोली, कुर्ता-पायजामा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।
जगत जननी मां अन्नपूर्णा की जय-जय
नौ दिवसीय नवरात्रि पर्व पर भी श्रावण मास जैसी महाप्रसादी
सबके लिए सौभाग्य और समृद्धि का शुभाशीष लेकर भगवती जगदंबा का धरा पर आगमन हो गया है। मैया की आराधना में समूचा शहर निमग्न हो चला है। पूजन-आराधना के संग-संग जगत जननी मैया के गरबों की भी धूम रहेगी।
आने वाली 9 रातें जगराते की होंगी। इसी रात्रि जागरण के नवरात्रि पर्व पर खुलासा फर्स्ट के आंगन में भी मैया का प्रेम और आशीष बरसेगा। इस पक्के इंदौरी अखबार के आंगन में मैया का अन्नपूर्णा स्वरूप विराजमान होगा।
भगवती के भंडार भरे रहेंगे और भक्तों के लिए भंडारा। फलाहारी और नियमित आहार की महाप्रसादी का यहां वैसे ही वितरण होगा, जैसे श्रावण मास पूरे महीनेभर हुआ। अब दस दिन अनवरत प्रसादी। जी हां, आधी रात तक।
आप गरबा कहीं भी कीजिए प्रसादी खुलासा फर्स्ट के आंगन में पाइए। शुद्ध, सात्विक और स्वादिष्ट। हर बार की तरह। साथ ही नवमी से िवजयादशमी तक 24 घंटे चलने वाला नगरभोज-सहभोज भी होगा।
आपके आगमन का इंतजार खुलासा फर्स्ट अखबार
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार बोलेरो पलटी; 2 की मौके पर मौत, 4 घायल

विधायक पर हमला:कार के शीशे तोड़े; इस पार्टी पर आरोप, मामले की जांच शुरू

देखिए वीडियो, शारदीय नवरात्र की शुरुआत:शक्तिपीठों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था

देखिये वीडियो, नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब:दर्शन के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु

नेपाल में फिर आई अचानक बाढ़:3 पुल बहे; कई घरों में घुसा पानी, लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

टोल प्लाजा के पास चलती कार में लगी भीषण आग:वाहन में सवार लोग बाल-बाल बचे

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती:शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें

मेट्रो सेवा और इंटरनेट बाधित करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त:सरकार से मांगा जवाब

लकड़ी तस्करी पर वन विभाग सख्त:रोज बदलेगी अधिकारियों की ड्यूटी; बॉडी कैमरों से होगी निगरानी

देखिए वीडियो, मैच से पहले बाबा की शरण में पहुंचे कोच:बोले; देश और टीम पर बनी रहे कृपा

गांजे की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई:दो खेतों से हजारों किलो किया जब्त; चार थानों की टीम ने दी दबिश

एयरपोर्ट पर हमला:12 लोगों की मौत; 300 से ज्यादा घायल, कई एयरलाइंस ने उड़ानें रोकीं

आज महामुकाबला:सीरीज में बढ़त के लिए मैच अहम; स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक डायवर्ट, इतने पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन:रातभर सड़क पर बैठे युवा; बोले- मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे, रखी ये 5 मांगें

मेस का खाना खाने से 40 छात्र बीमार:उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; कन्या हॉस्टल के खाने में भी मिली इल्लियां

23 घंटे हिरासत में रहने के बाद CJP के 3 नेता रिहा:50 हजार का बेल बॉन्ड भरा; कोर्ट ने रखी ये शर्त

डिलीवरी के बाद महिला की मौत:परिजनों ने अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप; पोस्टमार्टम के लिए लगाने पड़े तीन थानों के चक्कर

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!