खबर
Top News

पद्मश्री लोहिया ने खोला मोर्चा: जिस पूल ने बनाए अंतरराष्ट्रीय तैराक उसी को ठेके पर देने की चल रही तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 4:14 pm
शेयर करें:
पद्मश्री लोहिया ने खोला मोर्चा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विश्राम बाग तरण पुष्कर को पीपीपी मॉडल पर देने की नगर निगम की तैयारी के खिलाफ खिलाड़ियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसी पूल में अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने वाले पद्मश्री पैरा तैराक सत्येंद्रसिंह लोहिया भी विरोध में शामिल हुए। उन्होंने तैराकी संघ के साथ खड़े होकर खिलाड़ियों के लिए पूल को निगम के अधीन रखने की मांग की।

इंदौर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गौरव द्विवेदी ने मुख्यमंत्री, महापौर, विधायक, कलेक्टर और निगमायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की गई कि पीपीपी टेंडर रोका जाए और निगम खुद पूल संचालित करे। खिलाड़ियों को सुबह दो और शाम तीन घंटे अपने प्रशिक्षकों के साथ नि:शुल्क अभ्यास की सुविधा मिले।

संघ ने शंका जताई कि निजी संचालन में फीस बढ़ने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए तैराकी महंगी हो जाएगी। ज्ञापन में स्कीम-140 स्थित देवा इंस्टिट्यूट का उदाहरण देते हुए एक घंटे के 4600 रुपए शुल्क का उल्लेख किया गया है।

खिलाड़ियों ने यह भी कहा कि गंगवाल से कलेक्टर कार्यालय तक प्रस्तावित ब्रिज निर्माण से स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह चौहान तरण पुष्कर प्रभावित हो सकता है।

ऐसे में विश्राम बाग पूल ही अभ्यास का महत्वपूर्ण केंद्र रहेगा।

संघ ने सुझाव दिया कि निगम को ठेका देना ही है, तो नेहरू पार्क के 32 मीटर वाले पूल का दिया जाए, लेकिन खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बने विश्राम बाग तरण पुष्कर को निजी एजेंसी के हवाले न करे। प्रदर्शन में राष्ट्रीय कोच बंटी मिथोरा, शक्ति अग्रवाल, निखिल पुरोहित, अजय दीक्षित सहित राष्ट्रीय खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय कोच शामिल हुए।

खिलाड़ियों ने चेतावनी दी कि पूल हाथ से गया तो वे अपनी ट्रॉफियां, मेडल और प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री को लौटा देंगे। खिलाड़ियों का सवाल है- प्रतिभाएं तैयार करने वाला पूल निगम खुद नहीं चला सकता तो फिर खेल सुविधाओं के नाम पर करोड़ों खर्च करने का औचित्य क्या है?

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

7 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

15 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

29 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

31 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

39 minutes ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!