निगम ने मीट की दो दुकानें सील: वसूले 56 हजार रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने का जिम्मा संभालने वाला नगर निगम अब मीट दुकानों पर कार्रवाई कर सख्ती दिखा रहा है। बकाया परिवहन शुल्क नहीं चुकाने पर दो दुकानों पर ताले जड़ दिए, 56 हजार 400 रुपए मीट अपशिष्ट शुल्क वसूल लिया और गंदगी मिलने पर 8 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोक दिया।
निगम की कार्रवाई तो फूर्ति से हो गई, लेकिन सवाल यह है कि शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर जिम्मेदारों का हिसाब कब होगा?
मीट अपशिष्ट प्रबंधन विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में निरीक्षण कर दुकानदारों से बकाया राशि वसूली। मटन मार्केट में दो दुकानों को परिवहन शुल्क जमा नहीं करने पर सील कर दिया गया। एक दुकान पर सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर 8 हजार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उत्तम यादव और मीट प्रभारी राजेश पथरोड़ के मुताबिक आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर कार्रवाई की गई। निगम का कहना है कि मीट अपशिष्ट का निर्धारित प्रक्रिया से निस्तारण नहीं करने वालों पर आगे भी कार्रवाई होगी,
हालांकि, कार्रवाई के बीच सवाल यह भी है कि स्वच्छता की जिम्मेदारी सिर्फ दुकानदारों की ही है या नगर निगम के अपने अमले की भी? दुकानों की गंदगी पर जुर्माना लगाने वाला निगम अपने क्षेत्रों की सफाई, कचरा प्रबंधन और नियमित निगरानी में चूक पर भी इसी तरह जवाबदेही तय करेगा या कार्रवाई का डंडा सिर्फ दुकानदारों पर ही चलता रहेगा?
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!