नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार; ग्राहक का इंतजार करते समय दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
क्राइम ब्रांच ने एमपी नगर जोन-1 में कार्रवाई करते हुए 3.10 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) के साथ 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
आरोपी एलआईसी ऑफिस के सामने स्थित शिव मंदिर के पीछे खाली मैदान में ग्राहक का इंतजार कर रहा था।
घेराबंदी कर पकड़ा
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान आरोपी की जींस की जेब से पारदर्शी पन्नी में सफेद क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला।
आरोपी को जेल भेजा
जांच में इसकी पहचान एमडी के रूप में हुई। कार्रवाई गुरुवार रात की गई थी। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उज्जैन से लाता था नशे की खेप
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनिस कुरैशी पिता मुजीब कुरैशी, निवासी जिंसी चौराहा, जहांगीराबाद के रूप में हुई है। उसकी उम्र 26 साल है और वह दसवीं तक पढ़ा है।
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह उज्जैन से एमडी लेकर भोपाल आता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वह शहर में किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।
मोबाइल चैट और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
क्राइम ब्रांच आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और वॉट्सऐप चैट की जांच कर रही है। इसके जरिए ड्रग्स सप्लाई करने वाले नेटवर्क और खरीदारों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी कब से इस गतिविधि में शामिल था और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं।
एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!