शूटर और षड्यंत्रकारी का सरेंडर: दो दिन के रिमांड पर आरोपी; फायर आर्म्स बरामदगी में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता
देपालपुर पुलिस की नाकामी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले दिनों देपालपुर में रंजिश के चलते हुए गोलीकांड के चिन्हित सात में से चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। खास बात यह कि खुद को तुर्रमखां समझने वाली देपालपुर पुलिस ने खुद एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है,
जबकि पहले आरोपी को पीडि़त पक्ष के लोगों ने पकड़ा था तो कल शूटर और मुख्य षड्यंत्रकारी ने खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जो देपालपुर पुलिस की नाकामी बयां करता है। फिलहाल दोनों आरोपी दो दिनों के रिमांड पर है। पुलिस उनसे फायर आर्म्स बरामद करने में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी को देपालपुर-इंदौर रोड पर महिंद्रा शोरूम के सामने आहिरवास गांव में संजय गुर्जर को उस समय गोली मार दी गई थी, जब वह वाहन खरीदने गया था। घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। खुलासा हुआ था कि गोली एचडी गु्रप के हरिओम डिंगर के इशारे पर कालानी नगर (इंदौर) के विकास शूटर ने चलाई थी।
पुलिस ने हरिओम डिंगर, विकास शूटर, गोकुल परमार सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया था। परसों एक आरोपी जय चौधरी उर्फ शेरा को संजय गुर्जर के लोगों ने ही पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया था। दूसरे आरोपी अंकित ठाकुर को देपालपुर टीआई रणजीत सिंह बघेल की टीम ने खटवाली रोड से गिरफ्तार किया था।
कातिलाना हमले का केस दर्ज कर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में यहां-वहां हाथ-पैर मार रही थी कि पुलिस की इन्हीं कोशिशों को तमाचा मारते हुए विकास शूटर और हरिओम डिंगर खुद देपालपुर कोर्ट में पेश हो गए। खबर लगते ही देपालपुर टीआई रणजीत सिंह बघेल के निर्देश पर टीम कोर्ट पहुंची और दोनों आरोपियों को वारदात में शामिल अन्य आरोपियों और फायर आम्र्स की जब्ती के लिए दो दिन के रिमांड पर ले लिया।
प्राथमिक पूछताछ में पता चला वारदात में शिवम अग्रवाल और सुनील रंगवासा भी शामिल हैं। अब पुलिस को गोकुल परमार, शिवम और सुनील की तलाश है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!