विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’: मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मरीजों की जान बचाने का दावा करने वाले निजी अस्पताल किस हद तक जा चुके हैं, इसका नजारा शहर के विशेष जूपिटर अस्पताल में देखने को मिला। धार जिले के बड़वई निवासी मुन्नालाल जाट की उपचार के दौरान हुई संदिग्ध मौत ने चिकित्सा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सड़क हादसे में पैर की गंभीर चोट के बाद मुन्नालाल को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बारह दिन के इलाज के बाद डॉक्टरों ने बिना हालत में बिना सुधार हुए उन्हें यह कहकर डिस्चार्ज कर दिया कि सभी रिपोर्ट्स सामान्य हैं, जबकि मरीज खुद को पूरी तरह अस्वस्थ महसूस कर रहा था।
घर लौटने के महज दो दिन बाद शुक्रवार को जब परिजन मुन्नालाल को दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, तब डॉक्टरों ने उनकी कोई सुध नहीं ली और न ही कोई बुनियादी मेडिकल जांच या रक्त परीक्षण कराया गया।
इसके अगले ही दिन शनिवार को अचानक डॉक्टरों ने यह फरमान सुना दिया कि मरीज का पैर काटना पड़ेगा। ऑपरेशन से पहले अस्पताल प्रबंधन ने परिजन पर भारी-भरकम राशि जमा कराने का भारी दबाव बनाया। जैसे-तैसे पैसे जुटाकर भुगतान किया गया, जिसके बाद ऑपरेशन किया गया।
आनन-फानन में सीपीआर देने का सिर्फ ढोंग रचा
ऑपरेशन के बाद भी मरीज की हालत स्थिर और बातचीत करने योग्य थी, लेकिन रविवार शाम करीब सात बजे अचानक डॉक्टरों ने परिजन को कह दिया कि मरीज को संक्रमण हो गया है। आनन-फानन में सीपीआर देने का सिर्फ ढोंग रचा और कुछ ही देर में मुन्नालाल को मृत घोषित कर दिया गया।
मौत की खबर सुनते ही परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। जब परिजन ने शुक्रवार से लेकर रविवार तक की केस शिट और मेडिकल रिपोर्ट्स मांगी तो अस्पताल प्रबंधन के पास शुक्रवार की एक भी जांच रिपोर्ट का कोई अता-पता नहीं था। परिजन आरोप है कि जांच के सीधे पैर काटने का फैसला लिया और पैसों के लिए मरीज की जान से खिलवाड़ किया।
अस्पताल प्रबंधन और लापरवाह डॉक्टरों पर दर्ज कराएंगे केस: अस्पताल के दावों पर तंज कसते हुए परिजन ने कहा कि विशेष जूपिटर अस्पताल दीवारों पर ‘पेशेंट फर्स्ट’ का बोर्ड भले ही टांग ले, लेकिन इनकी असलियत ‘मनी फर्स्ट’ है।
आज मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और लापरवाह डॉक्टरों पर पुलिस केस दर्ज कराया जाएगा। भंवरकुआं पुलिस जांच कर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
मांगने पर भी कोई रिपोर्ट नहीं दिखाई
अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों ने इलाज में घोर लापरवाही बरती है। शुक्रवार को मरीज को दोबारा भर्ती करने पर कोई बुनियादी मेडिकल जांच नहीं की गई और सीधे शनिवार को पैर काटने का फैसला ले लिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह ठीक था, लेकिन रविवार को अचानक संक्रमण की बात कहकर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मांगने पर भी अस्पताल प्रबंधन शुक्रवार की कोई रिपोर्ट नहीं दिखा सका, जिससे साफ है कि यह सिर्फ पैसों की अंधी वसूली के लिए की गई घोर लापरवाही है। आज पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। -कुंदन पाटीदार अधिवक्ता, मरीज पक्ष
संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!