खबर
Top News

चर्चित IAS केस में एसआईटी की चार्जशीट फिर चर्चा में...: विजेंद्रसिंह रावत के खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई पर रोक लगाने से कोर्ट का इनकार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 जुलाई 2026, 5:32 pm
शेयर करें:
चर्चित IAS केस में एसआईटी की चार्जशीट फिर चर्चा में...

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
चर्चित आईएएस संतोष वर्मा और तत्कालीन जिला न्यायाधीश विजेंद्रसिंह रावत से जुड़े फर्जी न्यायिक आदेश प्रकरण में हाई कोर्ट के ताजा आदेश ने एक बार फिर पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया है। हाई कोर्ट ने रावत के खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके बाद एसआईटी की चार्जशीट में दर्ज कई दावे दोबारा चर्चा का विषय बन गए हैं। हालांकि मामले में दर्ज सभी आरोपों पर अंतिम फैसला अभी संबंधित कोर्ट को करना है।

हाई कोर्ट में विजेंद्र सिंह रावत ने विभागीय जांच, कारण बताओ नोटिस और आरोप-पत्र को चुनौती देते हुए दलील दी थी कि वर्ष 2020 की घटना के लगभग पांच साल बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की गई, इसलिए इसे निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जब आपराधिक प्रकरण विचाराधीन है, तब विभागीय जांच आगे नहीं बढ़ाई जानी चाहिए, लेकिन हाई कोर्ट की युगलपीठ ने इन तर्कों को स्वीकार नहीं किया और स्पष्ट किया कि केवल देरी विभागीय कार्रवाई समाप्त करने का आधार नहीं हो सकती।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद एसआईटी की चार्जशीट में दर्ज घटनाक्रम फिर चर्चा में है। जांच एजेंसी का दावा है कि वर्ष 2020 के दौरान आईएएस वर्मा और तत्कालीन जिला न्यायाधीश रावत के बीच करीब 140 बार मोबाइल पर बातचीत हुई थी। एसआईटी के अनुसार इन संपर्कों के दौरान मामले से जुड़ी कई प्रशासनिक और न्यायिक गतिविधियां हुईं। चार्जशीट में यह भी उल्लेख है कि 6 अक्टूबर 2020 को दोनों के बीच फोन पर बातचीत के बाद ग्रैंड माचल रिसॉर्ट में मुलाकात हुई। जांच एजेंसी ने इस मुलाकात को मामले की महत्वपूर्ण कड़ी माना है।

अभी न्यायिक परीक्षण बाकी
एसआईटी ने जांच पूरी कर आईएएस वर्मा और तत्कालीन न्यायाधीश रावत के खिलाफ आरोप-पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया है। हाई कोर्ट के ताजा आदेश के बाद विभागीय जांच का रास्ता साफ माना जा रहा है, लेकिन चार्जशीट में किए गए सभी दावे अभी न्यायिक परीक्षण के अधीन हैं। आरोप सिद्ध होना या न होना संबंधित कोर्ट के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा।

जमानत देने वाले सेशन जज का तबादला
इसी प्रकरण में एक अन्य घटनाक्रम भी सामने आया है। फर्जी आदेश मामले के आरोपियों को जमानत देने वाले इंदौर के सेशन जज प्रकाश कसेरा का तबादला कर दिया गया। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें इंदौर से सीधी जिले के रामपुर सेशन कोर्ट भेजा गया है। हालांकि तबादले को आधिकारिक रूप से नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना गया और इसे उक्त मामले से जोड़कर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

आदेश की कॉपी रात में सौंपने का दावा
एसआईटी के मुताबिक 7 अक्टूबर 2020 को न्यायालय के आदेश की कॉपी तैयार हुई और उसी रात आईएएस वर्मा को उनके निवास के पास इसकी प्रति उपलब्ध कराई गई। अगले दिन वे भोपाल स्थित सामान्य प्रशासन विभाग पहुंचे और उससे संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। जांच एजेंसी का दावा है कि बाद में आदेश की प्रतियां संबंधित अधिकारियों और अभियोजन पक्ष को भी भेजी गईं।

महिला की शिकायत से खुला मामला
जांच के अनुसार पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने के बाद संबंधित महिला ने 9 नवंबर 2020 को हाई कोर्ट की विजिलेंस शाखा और जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष शिकायत की। इसके बाद आरटीआई के जरिये दस्तावेज जुटाए गए और कथित फर्जी न्यायिक आदेश तैयार किए जाने की शिकायत एमजी रोड थाने में दर्ज हुई। बाद में मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई।


संबंधित समाचार

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

2 minutes ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

6 minutes ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

21 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

22 minutes ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

36 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 1 hour ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 1 hour ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 2 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 2 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 2 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 2 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 2 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 2 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 2 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 3 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 3 hours ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!