इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें: धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सिटी बसों के बाद अब इंदौर से आसपास के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के लिए ग्रीन मोबिलिटी सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत एमआईसीटीएसएल (MICTSL) ने इंदौर रीजन में 26 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना तैयार की है।
संचालन पांच रूट पर किया जाएगा
इन बसों के शुरू होने से इंदौर से उज्जैन, मांडू, भोपाल समेत आसपास के प्रमुख शहरों तक सफर आसान होने की उम्मीद है। योजना के तहत बसों का संचालन पांच प्रमुख रूट पर किया जाएगा।
पांच रूट पर चलेंगी 26 इलेक्ट्रिक बसें
एमआईसीटीएसएल की योजना के मुताबिक इलेक्ट्रिक बसों को इंदौर-भोपाल: 8 बसें, इंदौर-खरगोन-खंडवा: 8 बसें, इंदौर-उज्जैन: 6 बसें, इंदौर-मांडू: 2 बसें, इंदौर-सेंधवा: 2 बसों को चलाया जाएगा। इस तरह कुल 26 ग्रीन लाइन इलेक्ट्रिक बसें इंदौर से अलग-अलग शहरों और पर्यटन स्थलों को जोड़ेंगी।
निजी ऑपरेटर संभालेंगे संचालन
इन बसों को सीधे एमआईसीटीएसएल संचालित नहीं करेगी। इनके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निजी ऑपरेटरों को दी जाएगी। योजना के तहत निजी ऑपरेटर करीब 8 साल तक बसों का संचालन और मेंटेनेंस संभालेंगे। इसके लिए नेट कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल अपनाया जाएगा।
कंपनी प्रीमियम के आधार पर रूट आवंटित करेगी और चयनित ऑपरेटर को तय अवधि तक बस चलाने का अधिकार मिलेगा।
ऑनलाइन टिकट से लेकर आधुनिक सुविधाएं
ग्रीन मोबिलिटी सेवा में यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों में आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी दी जाएगी। इससे यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत कम होगी और लंबी दूरी के सफर की प्लानिंग भी आसान हो सकेगी।
सागर-जबलपुर समेत दूर के शहरों के लिए भी तैयारी
इंदौर से केवल आसपास के शहरों तक ही परिवहन सुविधा सीमित नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत लंबी दूरी के रूट पर भी बसें चलाने की तैयारी चल रही है। 20 से ज्यादा रूट के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है।
इनमें इंदौर-सागर, इंदौर-जबलपुर, इंदौर-शहडोल और इंदौर-बालाघाट जैसे रूट शामिल हैं। इन मार्गों पर बस संचालन के लिए निजी ऑपरेटरों के चयन की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है।
PM ई-बस सेवा से भी बढ़ेगा नेटवर्क
इंदौर और उज्जैन संभाग में PM ई-बस सेवा का भी विस्तार किया जा रहा है। योजना के तहत दोनों संभागों में 170 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें संचालित किए जाने की तैयारी है। इंदौर में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत सिटी बसों के 14 रूट पर संचालन शुरू हो चुका है।
अगले महीने इन रूट पर करीब 150 और बसें जोड़े जाने की योजना है। इन बसों के संचालन की अवधि 10 साल तय की गई है।
पर्यटन और धार्मिक स्थलों को भी मिलेगा फायदा
इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार से इंदौर का सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क और मजबूत होने की उम्मीद है। शहर से उज्जैन और मांडू जैसे धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक सीधी कनेक्टिविटी मिलने से यात्रियों को सुविधा होगी।
वहीं सागर, जबलपुर, शहडोल और बालाघाट जैसे दूरस्थ शहरों तक बस सेवा शुरू होने पर लंबी दूरी के यात्रियों को भी विकल्प मिलेगा। आने वाले महीनों में सिटी बस, ग्रीन मोबिलिटी और PM ई-बस सेवा के विस्तार से इंदौर का परिवहन नेटवर्क अधिक व्यापक और सुविधाजनक हो सकता है।
संबंधित समाचार

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!