जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली: कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिवनी।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ग्राम खापा में कुएं में गिरी 20 वर्षीय बेटी को बचाने के लिए पिता ने कुएं में छलांग लगा दी, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।
पानी में डूबने से मौत हो गई
हादसे में पिता और बेटी की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद खापा गांव में शोक का माहौल है। त्योहार की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
बेटी की चीख सुनकर कुएं में कूदे पिता
जानकारी के मुताबिक, खापा निवासी रोशन लाल पटले (50) की बेटी चेतना पटले (20) शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे घर के पास स्थित कुएं में गिर गई। चेतना सिवनी कॉलेज में बीएससी की छात्रा थी।
दोनों बाहर नहीं निकल सके
बेटी को कुएं में गिरता देख उसकी चीख सुनकर पिता रोशन लाल उसे बचाने के लिए तुरंत कुएं में कूद गए। उन्होंने बेटी को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुएं में पानी अधिक होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके।
पानी से लबालब था कुआं
पिछले कई दिनों से इलाके में लगातार बारिश हो रही थी। इसके चलते कुआं पानी से पूरी तरह भर गया था। बताया जा रहा है कि कुएं में पानी का स्तर काफी ज्यादा था और गहराई में भंवर भी बना हुआ था।
इसी वजह से पिता अपनी बेटी को संभालकर बाहर नहीं निकाल पाए। कुछ ही देर में दोनों गहरे पानी में चले गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई।
ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कुरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम पुलिस बल के साथ खापा गांव पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकलवाया।
इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई।
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
एक ही परिवार के दो सदस्यों की अचानक मौत से पूरे गांव में शोक छा गया। जिस दिन गांव में जन्माष्टमी को लेकर उत्सव का माहौल था, उसी दिन हुए इस हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। बेटी को बचाने के प्रयास में पिता की भी जान चले जाने की घटना ने ग्रामीणों को भी गमगीन कर दिया है।
संबंधित समाचार

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!