सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद: शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को इंदौर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह वे युवा शिक्षकों से संवाद करेंगे, जबकि शाम को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ इंदौर मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे।
ढाई बजे युवा शिक्षकों से संवाद
मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर ढाई बजे पोलोग्राउंड स्थित सांदीपनी अहिल्याश्रम स्कूल में युवा शिक्षकों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 51 जिलों से 250 से 300 शिक्षक शामिल होंगे।
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री कुछ शिक्षकों से सीधे चर्चा करेंगे और जानेंगे कि नई पीढ़ी के शिक्षक शिक्षा व्यवस्था में किस तरह के बदलाव चाहती है। कार्यक्रम में शिक्षण व्यवस्था, नई शिक्षा पद्धति और युवाओं की अपेक्षाओं को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
शाम 4 बजे होगा मेट्रो का शुभारंभ
शनिवार शाम 4 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से इंदौर मेट्रो रेल सेवा का शुभारंभ किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री मोहन यादव बटन दबाकर मेट्रो सेवा की शुरुआत करेंगे।
शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री और अन्य अतिथि बापट स्टेशन से मेट्रो में सवार होकर गांधी स्टेशन तक जाएंगे। इस दौरान मेट्रो के संचालन और सुविधाओं का भी जायजा लिया जाएगा। कार्यक्रम में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के भी शामिल होने की संभावना है।
इंदौर के लिए अहम दिन
शनिवार को होने वाले दोनों कार्यक्रम इंदौर के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। एक ओर शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री युवा शिक्षकों के साथ शिक्षा के भविष्य को लेकर संवाद करेंगे, वहीं शाम को शहर के सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक नई शुरुआत के रूप में मेट्रो सेवा का शुभारंभ होगा।
संबंधित समाचार

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!