देखिए वीडियो: ‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
बुंदेलखंड के दृष्टिहीन लोकगायक सुनील लोधी की आवाज अब देशभर में लोगों तक पहुंच रही है। नीम करौली बाबा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उनके गाए बुंदेली भजन को खूब पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी भजन और सुनील लोधी की गायकी की चर्चा है।
सुनील लोधी की इस उपलब्धि की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंची तो उन्होंने उन्हें मुख्यमंत्री निवास पर आमंत्रित किया।
सीएम ने उनसे भजन सुना और उनका सम्मान किया। सुनील ने जैसे ही तंबूरा संभालकर भजन की तान छेड़ी, मुख्यमंत्री भी भक्ति भाव में झूमते नजर आए।
खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने सुनील लोधी की आंखों का इलाज कराने का भरोसा दिया है। यदि उपचार सफल रहा तो वर्षों से रोशनी का इंतजार कर रहे सुनील की दुनिया जल्द ही रोशन हो सकती है।
‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई नई पहचान
सागर जिले के जैसीनगर ब्लॉक के अगरा गांव के रहने वाले सुनील लोधी दृष्टिहीन हैं। इसके बावजूद उन्होंने संगीत के प्रति अपना जुनून कभी कम नहीं होने दिया।
वे लंबे समय से बुंदेली लोकगायन करते आ रहे हैं और क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। फिल्म ‘हनुमान अंश’ में उन्हें बुंदेली भजन गाने का मौका मिला। फिल्म में उनकी आवाज में गाया गया भजन लोगों को पसंद आया और सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया।
भजन सुनने वाले लोग सुनील की आवाज और गायकी की जमकर सराहना कर रहे हैं। उनकी सादगी और संघर्ष की कहानी भी लोगों को प्रभावित कर रही है।
आंखों की रोशनी नहीं, हौसला कभी नहीं खोया
नेत्रहीन होने के बावजूद सुनील लोधी ने अपने संगीत के सफर में संघर्ष जारी रखा। उन्होंने अपनी आवाज को ही अपनी पहचान बनाया और लोकगायन के जरिए लोगों के बीच जगह बनाई।
‘हनुमान अंश’ में भजन गाने के बाद उनकी पहचान बुंदेलखंड से निकलकर देश के दूसरे हिस्सों तक पहुंची। इसी उपलब्धि के बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने निवास पर बुलाया।
CM के सामने गाया भजन, मिला सम्मान
मुख्यमंत्री निवास पर सुनील लोधी ने तंबूरा के साथ भजन प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति सुनकर मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव भी भाव-विभोर नजर आए।
सीएम ने सुनील की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया और आंखों के उपचार में मदद करने का आश्वासन दिया।
अब सुनील और उनके परिवार को उम्मीद है कि इलाज के जरिए उनकी आंखों की रोशनी लौट सकती है। संगीत के जरिए देशभर में पहचान बनाने के बाद सुनील की जिंदगी में यह एक नई उम्मीद की किरण है।
संबंधित समाचार

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!