खबर
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 सितंबर 2026, 5:52 pm
शेयर करें:
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे म्यूल बैंक अकाउंट की खरीद-फरोख्त मामले में परदेशीपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि इन बैंक खातों में आंध्रप्रदेश और उत्तरप्रदेश में हुई साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी।

एक आरोपी फरार
मामले में एक आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने मोनीश उर्फ मोनू मंडलोई, पियूष उर्फ नयन उर्फ नाई कुशवाह, ऋषि उर्फ बिट्टू पवार और सुजल सोनी उर्फ मैत्रेय को पकड़ा है। वहीं रॉनी उर्फ रूपेश मंगरोलिया की तलाश की जा रही है।

2 हजार में खाता खुलवाया
पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले बैंक खाता खुलवाने के लिए लोगों को पैसे देते थे। करीब 2 हजार रुपए लेकर खाता खुलवाया जाता था। इसके बाद खाताधारक की पासबुक, चेकबुक, एटीएम और अन्य बैंकिंग दस्तावेजों वाली पूरी किट दूसरे व्यक्ति को सौंप दी जाती थी।

फिर 5 और 10 हजार में बेच दिया
जांच में यह भी सामने आया कि इसी खाते को आगे 5 हजार और फिर 10 हजार रुपए तक में बेचा गया। आशंका है कि इन खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम को इधर-उधर ट्रांसफर करने के लिए किया गया।

I4C और गृह मंत्रालय के पोर्टल से मिला सुराग
पुलिस के अनुसार I4C और गृह मंत्रालय के पोर्टल पर उपलब्ध साइबर अपराध से संबंधित जानकारी की जांच के दौरान केनरा बैंक की नंदानगर शाखा का एक खाता संदिग्ध म्यूल अकाउंट के तौर पर सामने आया।

जांच आगे बढ़ाने पर इस खाते का कनेक्शन आंध्रप्रदेश और उत्तरप्रदेश में दर्ज साइबर फ्रॉड की शिकायतों से मिला। इसके बाद पुलिस ने खाताधारक और उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की।

दोस्त के कहने पर खुलवाया था खाता
पूछताछ में खाताधारक मोनीश उर्फ मोनू मंडलोई ने पुलिस को बताया कि उसके दोस्त पियूष उर्फ नयन उर्फ नाई कुशवाह के कहने पर उसने बैंक खाता खुलवाया था। इसके बदले उसे 2 हजार रुपए दिए गए थे। खाता खुलने के बाद मोनीश ने पासबुक, चेकबुक, एटीएम समेत पूरी बैंकिंग किट पियूष को सौंप दी।

नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि म्यूल अकाउंट का नेटवर्क कितने लोगों तक फैला हुआ है और इन खातों के जरिए साइबर ठगी की कितनी रकम का लेनदेन हुआ।

फरार आरोपी रॉनी उर्फ रूपेश मंगरोलिया की तलाश भी की जा रही है। पुलिस बैंक खातों के लेनदेन और साइबर फ्रॉड से जुड़े रिकॉर्ड के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

संबंधित समाचार

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

less than a minute ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

19 minutes ago
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

42 minutes ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 1 hour ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 2 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 2 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 2 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 3 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 3 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 3 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 3 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 3 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 3 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!