खबर
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार: हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 सितंबर 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार

खुलासा फर्स्ट, काठमांडू।
नेपाल में भीषण बाढ़ के बीच राहत और बचाव अभियान के दौरान शुक्रवार को बड़ी उम्मीद जगी। बाढ़ के 9 दिन बाद त्रिशूली-3 ‘A’ हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

दोनों को सुरंग से बाहर निकाला
रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार सुबह दोनों को सुरंग से बाहर निकाला। बचाए गए मजदूरों की पहचान संजय साह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है। बाढ़ के बाद इस सुरंग में कुल 42 कर्मचारियों और मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई थी।

ऐसे में दो लोगों के जिंदा मिलने के बाद बचाव अभियान में फंसे अन्य लोगों को लेकर भी उम्मीद बढ़ गई है।

सुरंग के भीतर से सुनाई दी थी इंसानी आवाज
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बचाव दल को सुरंग के अंदर से इंसानी आवाज सुनाई देने की सूचना मिली थी। इसके बाद नेपाल सेना और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें सुरंग के भीतर दाखिल हुईं और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया।

लगातार प्रयासों के बाद रेस्क्यू टीम को दो मजदूरों को जिंदा बाहर निकालने में सफलता मिली। अब सुरंग में फंसे अन्य लोगों की तलाश पर भी फोकस किया जा रहा है।

बाढ़ से 5,300 से ज्यादा लोग अब भी लापता
नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के बाद हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 5,300 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इस आपदा में अब तक 1,282 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि राहत एवं बचाव दलों ने 12,038 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

चितवन में सबसे ज्यादा शव बरामद
बाढ़ प्रभावित इलाकों में शवों की तलाश और बरामदगी का अभियान लगातार जारी है। चितवन जिले में सबसे ज्यादा शव बरामद किए गए हैं। अब तक बरामद शवों में से 95 की पहचान की जा चुकी है। प्रशासन और बचाव दल एक तरफ लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बरामद शवों की पहचान कर उन्हें उनके परिवारों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

बाढ़ पीड़ित कारोबारियों के लिए राहत पैकेज
नेपाल सरकार ने बाढ़ से प्रभावित कारोबारियों और आम लोगों को राहत देने के लिए पैकेज की घोषणा की है। बाढ़ में नष्ट हुए वाहन, मशीनरी और उपकरणों को बिना कस्टम ड्यूटी के दोबारा आयात करने की सुविधा दी जाएगी।

इसके अलावा प्रभावित लोगों के कर्ज की किस्तों को आगे बढ़ाने या लोन की शर्तों को दोबारा तय करने की व्यवस्था की जाएगी।

बीमा क्लेम का जल्द होगा निपटारा
सरकार ने बीमा कंपनियों को बाढ़ से हुए नुकसान के क्लेम का तेजी से निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। शुरुआती नुकसान के आकलन के आधार पर प्रभावित लोगों को 50 प्रतिशत तक बीमा राशि एडवांस में देने की व्यवस्था भी की गई है।

15 बस्तियां पूरी तरह तबाह
बाढ़ से रसुवा, नुवाकोट और धादिंग की करीब 15 बस्तियां तबाह हो गई हैं। खतरे को देखते हुए सरकार इन इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर वहां दोबारा बसाने की तैयारी कर रही है।

शुरुआती आकलन के मुताबिक, आपदा से करीब 16 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 8,317 मकान पूरी तरह तबाह हो चुके हैं। रेस्क्यू किए गए करीब 3,948 लोग फिलहाल अस्थायी राहत केंद्रों में रह रहे हैं।

रेस्क्यू कर्मियों को मिलेगा जोखिम भत्ता
बचाव अभियान में जुटे कर्मचारियों के लिए भी सरकार ने राहत का ऐलान किया है। रेस्क्यू ड्यूटी करने वाले कर्मियों को जोखिम भत्ता दिया जाएगा। वहीं ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी की मौत होने पर उसके परिवार को 10 लाख नेपाली रुपए की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है।

दो मजदूरों के नौ दिन बाद जिंदा मिलने से रेस्क्यू टीमों का हौसला बढ़ा है और अब सुरंग में फंसे अन्य लोगों को बचाने की उम्मीद भी मजबूत हुई है।

संबंधित समाचार

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

12 minutes ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

12 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

25 minutes ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

40 minutes ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

44 minutes ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 1 hour ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 1 hour ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 1 hour ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 1 hour ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 2 hours ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

about 2 hours ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

about 2 hours ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 2 hours ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 3 hours ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

about 3 hours ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

about 3 hours ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

about 3 hours ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

about 3 hours ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

about 3 hours ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!