धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर: आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बालाघाट।
लोक निर्माण विभाग (PWD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। EOW की जांच में अब तक करीब 11 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला है।
आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति
जांच एजेंसी के मुताबिक, यह संपत्ति इंजीनियर की ज्ञात आय से करीब 200 गुना अधिक है। EOW जबलपुर की टीम ने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बालाघाट स्थित इंजीनियर के सरकारी आवास पर दबिश दी।
नकद और वाहन मिला
कार्रवाई के दौरान टीम ने उन्हें नींद से जगाया और इसके बाद सर्च शुरू की। शुरुआती कार्रवाई में घर से 2.50 लाख रुपए नकद और करीब 25 लाख रुपए का वाहन मिला।
बालाघाट के साथ छिंदवाड़ा और भोपाल में भी सर्च
EOW ने एक साथ बालाघाट, छिंदवाड़ा और भोपाल स्थित ठिकानों पर कार्रवाई की। जांच टीम को छिंदवाड़ा में इंजीनियर और उनके रिश्तेदारों के नाम से कई संपत्तियों के दस्तावेज और महंगी वस्तुएं मिलीं।
बालाघाट में शुरुआती कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम कमल किशोर सिंगारे को छिंदवाड़ा स्थित आवास भी लेकर गई, जहां संपत्तियों और दस्तावेजों की जांच की गई।
छिंदवाड़ा में मिली करोड़ों की संपत्ति
EOW के मुताबिक छिंदवाड़ा स्थित आवास और उससे जुड़े ठिकानों की जांच में अब तक 3 करोड़ रुपए की जमीन और मकान, 7.50 लाख रुपए नकद, करीब 1 करोड़ रुपए के घरेलू सामान, 52 लाख रुपए के सोने के आभूषण, 1.20 लाख रुपए के चांदी के आभूषण, करीब 49 लाख रुपए के दो चार पहिया वाहन, करीब 4 लाख रुपए के तीन दोपहिया वाहन, करीब 1.50 करोड़ रुपए का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स संपत्ति सामने आई है। EOW इन संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और स्वामित्व की भी जांच कर रही है।
12 बैंक खाते जांच के घेरे में
जांच के दौरान कमल किशोर सिंगारे और उनके परिवार के नाम पर अलग-अलग बैंकों में 12 बैंक खाते भी सामने आए हैं। EOW इन खातों में जमा रकम और पिछले वित्तीय लेनदेन का रिकॉर्ड खंगाल रही है। इसके अलावा बैंक लॉकर और अन्य वित्तीय निवेशों की भी जांच की जा रही है।
फार्म हाउस में स्विमिंग पूल और कृषि उपकरण
EOW को छिंदवाड़ा स्थित फार्म हाउस में करीब 2 करोड़ रुपए की जमीन और निर्माण से जुड़ी जानकारी मिली है। फार्म हाउस की छत पर स्विमिंग पूल भी बना हुआ है। वहां से करीब 8 लाख रुपए का महिंद्रा ट्रैक्टर, 1.50 लाख रुपए की ट्रॉली और करीब 5 लाख रुपए के अन्य कृषि उपकरण मिलने की जानकारी दी गई है।
भोपाल के मकान से भी संपत्ति का ब्यौरा मिला
भोपाल स्थित आवास की तलाशी में करीब 2 करोड़ रुपए की जमीन और मकान से संबंधित जानकारी सामने आई है। इसके अलावा करीब 3.50 लाख रुपए के घरेलू सामान की इवेंट्री भी तैयार की गई है।
EOW के अनुसार, अब तक की तलाशी और जांच में कुल करीब 11 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता चला है। हालांकि सर्च ऑपरेशन अभी जारी है, इसलिए संपत्ति और निवेश का आंकड़ा आगे बढ़ सकता है।
बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी
EOW डीएसपी मंजीत सिंह के मुताबिक, कार्रवाई अभी पूरी नहीं हुई है। टीम अन्य संभावित संपत्तियों, बैंक खातों और लॉकरों की जांच कर रही है। जांच आगे बढ़ने पर और संपत्तियों का पता चलने की संभावना है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस
EOW ने कमल किशोर सिंगारे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत अपराध दर्ज किया है।फिलहाल जांच एजेंसी संपत्तियों के स्रोत, उनकी खरीद में इस्तेमाल रकम और इंजीनियर की घोषित आय से उनके अनुपात की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!