भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
नेशनल हाईवे-44 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में पिता और उनकी 14 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। सेल्टिक्स बैरियर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों सड़क पर जा गिरे और इसी दौरान ट्रक का पहिया उनके ऊपर से निकल गया।
दोनों की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भीषण था कि पिता-पुत्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
धौलपुर जा रहे थे पिता-पुत्री
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान राजू पुत्र सुघर सिंह परमार (45) निवासी हाजीपुर, सैपऊ थाना क्षेत्र, राजस्थान और उनकी 14 वर्षीय बेटी सोनिया के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों बाइक से धौलपुर में रिश्तेदारी में जा रहे थे।
सेल्टिक्स बैरियर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और ट्रक की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से कुचले जाने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक छोड़कर भागा चालक
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं, पिता-पुत्री के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीसीटीवी से चालक की तलाश
सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि हादसे में पिता और बेटी की मौत हुई है। दोनों की पहचान कर उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि चालक की पहचान कर उसे जल्द पकड़ा जा सके।
संबंधित समाचार

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!