डबल मर्डर से फैली सनसनी: पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रीवा।
जमीन विवाद ने एक परिवार को खून से रंग दिया। कोठी गांव में गुरुवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी पर मूसल से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घर में ही शवों के साथ मौजूद रहा।
आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलने पर बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी रविशंकर मिश्रा को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल मूसल भी बरामद कर लिया गया है।
जमीन को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद
बिछिया पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार रात करीब 1 बजे की है। रविशंकर मिश्रा, उसकी पत्नी सुनैना मिश्रा और बेटी खुशी मिश्रा घर में मौजूद थे। इसी दौरान जमीन को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।
दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई
विवाद बढ़ने पर रविशंकर ने अपने भाई को फोन कर घर में झगड़ा होने की जानकारी दी और मौके पर आने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार, जब भाई घर नहीं पहुंचा तो आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी पर मूसल से हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपनी बेटी पर भी हमला किया। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।
चीख-पुकार के बीच घर में बिखरा था खून
घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक, मृतकों के सिर, चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। घर में भी खून बिखरा हुआ था।
छह बेटियां, चार की हो चुकी शादी
परिजनों के मुताबिक, रविशंकर मिश्रा की छह बेटियां हैं। इनमें से चार की शादी हो चुकी है। तीन बेटियां भोपाल में और एक बेटी मऊगंज के देवतालाब में रहती है। वहीं बेटी खुशी मिश्रा रीवा में ही रह रही थी और उसकी शादी नहीं हुई थी। पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ बेटी पर भी हमला कर दिया।
पुलिस ने रात में ही आरोपी को पकड़ा
रीवा एसपी डॉ. गुरकरन सिंह के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रविशंकर मिश्रा को रात में ही गिरफ्तार कर लिया।
जांच जारी
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मूसल भी बरामद कर लिया है। अब आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जमीन विवाद को लेकर झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ और हत्या से पहले घटनाक्रम किस तरह आगे बढ़ा। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!