कोकीन तस्करी का नेटवर्क: युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चंदन नगर थाना पुलिस ने कोकीन तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए युगांडा मूल की महिला और नाइजीरियाई युवक को मुंबई से गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान नेकेजेव और डेमिनेल के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को मुंबई से इंदौर लेकर आई है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी नाइजीरियाई मूल की महिला जॉय के संपर्क में थे और उसके साथ कथित तौर पर कोकीन तस्करी में शामिल थे। जॉय से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम मुंबई पहुंची और दोनों को गिरफ्तार किया।
57 ग्राम से ज्यादा कोकीन के साथ पकड़ी गई थी जॉय
चंदन नगर पुलिस ने रविवार को जॉय को 57 ग्राम से ज्यादा कोकीन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने बताया था कि वह नाइजीरिया से 7 महीने के वीजा पर भारत आई थी।
पुलिस ने कोर्ट से जॉय का पांच दिन का रिमांड लिया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को मुंबई में उसके संपर्कों और कथित साथियों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम मुंबई रवाना हुई और नेकेजेव व डेमिनेल को गिरफ्तार कर इंदौर लाई।
पूछताछ में नेटवर्क के अन्य लोगों के नाम सामने आए
डीसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक, नेकेजेव और डेमिनेल से पूछताछ में भारत में बिना वैध वीजा के रह रहे उनके देश के कुछ लोगों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े कुछ अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी है।
पुलिस अब इन संदिग्धों की पहचान और उनके ठिकानों की जानकारी जुटाकर तलाश कर रही है। जांच का फोकस यह पता लगाने पर भी है कि इंदौर में कोकीन की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क से कितने लोग जुड़े हैं।
जॉय का रिमांड दो दिन बढ़ा
पुलिस के मुताबिक, जॉय का रिमांड दो दिन के लिए बढ़ाया गया है, जबकि मुंबई से गिरफ्तार नेकेजेव और डेमिनेल को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस तीनों से पूछताछ कर कोकीन तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चैन और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!