खबर
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा: हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 सितंबर 2026, 3:15 pm
शेयर करें:
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के शहर इंदौर में एयरपोर्ट से अंडरग्राउंड मेट्रो के निर्माण की तैयारी के बीच इसके प्रस्तावित रूट को लेकर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

याचिकाकर्ता किशोर कोड़वानी ने दावा किया है कि प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो रूट की करीब 200 मीटर की रेंज में कई ऐतिहासिक इमारतें, धार्मिक स्थल और जलस्रोत मौजूद हैं।

याचिका में आशंका जताई गई है कि सुरंग निर्माण के दौरान इन ऐतिहासिक और संवेदनशील संरचनाओं पर असर पड़ सकता है। याचिकाकर्ता का कहना है कि संबंधित नियमों के तहत ऐसी संरचनाओं से मेट्रो रूट की दूरी 300 मीटर होनी चाहिए।

वहीं, मेट्रो प्रबंधन की ओर से इन दावों को स्वीकार नहीं किया गया है और संबंधित संरचनाओं को निर्धारित रेंज से बाहर बताया गया है। ऐसे में अब विवाद का केंद्र मेट्रो रूट और इन संरचनाओं के बीच वास्तविक दूरी है।

दो चरणों में बनेगा अंडरग्राउंड मेट्रो रूट
इंदौर में अंडरग्राउंड मेट्रो का निर्माण दो चरणों में प्रस्तावित है। पहले चरण में एयरपोर्ट से रीगल चौराहा तक करीब 9 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल बनाई जानी है। इसके लिए 22 सितंबर से एयरपोर्ट के नजदीक टनल निर्माण शुरू होने की योजना है।

दूसरे चरण में खजराना से रीगल तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड टनल बनाई जाएगी। इसके निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।

राजवाड़ा से गांधी हॉल तक कई विरासत स्थल रूट की रेंज में होने का दावा
याचिका में दावा किया गया है कि प्रस्तावित अंडरग्राउंड मेट्रो रूट की रेंज में इंदौर की कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और विरासत संरचनाएं आ सकती हैं।

इनमें राजवाड़ा, छत्रियां, गांधी हॉल, रानी सराय, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट और जिला कोर्ट की इमारतें, अहिल्या लाइब्रेरी और हुकमचंद घंटाघर शामिल बताए गए हैं।

इन संरचनाओं की ऐतिहासिक और वास्तु महत्व को देखते हुए सुरंग निर्माण के दौरान कंपन या अन्य तकनीकी प्रभावों की आशंका को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

कई धार्मिक स्थलों के भी प्रभावित होने की आशंका
याचिका में कई धार्मिक स्थलों के प्रस्तावित रूट की रेंज में होने का दावा किया गया है। इनमें गोवर्धननाथ मंदिर, जानकीनाथ मंदिर, बड़ा गणपति मंदिर, छोटा गणपति मंदिर, गोपाल मंदिर, तेरापंथी जैन मंदिर और गायत्री मंदिर शामिल बताए गए हैं। याचिकाकर्ता ने इन धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील संरचनाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

रहवासी इलाकों में बोरिंग और जलस्रोतों पर भी सवाल
अंडरग्राउंड मेट्रो का प्रस्तावित रूट कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरना है। इनमें एमजी रोड, अहिल्या पल्टन, मल्हारगंज, जूनी इंदौर, रविंद्र नगर, तिलक नगर और सांई कृपा नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

याचिका में इन इलाकों में मौजूद निजी बोरिंग और अन्य जलस्रोतों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आशंका है कि सुरंग निर्माण के दौरान जमीन के भीतर होने वाले काम से इन जलस्रोतों पर असर पड़ सकता है।

अब हाईकोर्ट में दूरी और सुरक्षा मानकों पर होगी नजर
याचिका में मुख्य तौर पर यह सवाल उठाया गया है कि प्रस्तावित मेट्रो रूट से ऐतिहासिक इमारतों, धार्मिक स्थलों और अन्य संवेदनशील संरचनाओं की वास्तविक दूरी कितनी है और निर्माण के दौरान उनकी सुरक्षा के लिए क्या तकनीकी इंतजाम किए गए हैं।

दूसरी ओर, मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि संबंधित संरचनाएं निर्धारित सुरक्षा रेंज से बाहर हैं। ऐसे में रूट की वास्तविक स्थिति, लागू सुरक्षा मानकों और संरचनाओं पर संभावित प्रभाव को लेकर हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई महत्वपूर्ण होगी।

संबंधित समाचार

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी
Top News

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

15 minutes ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

32 minutes ago
चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत
Top News

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

43 minutes ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

about 1 hour ago
इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी
Top News

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

about 1 hour ago
प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर
Top News

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

about 1 hour ago
ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी
Top News

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

about 2 hours ago
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता
Top News

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

about 2 hours ago
पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग
Top News

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन
Top News

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

about 3 hours ago
दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी
Top News

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

about 3 hours ago
इंदौर में कांग्रेस को झटका
Top News

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

about 3 hours ago
पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Top News

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश
Top News

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए
Top News

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार
Top News

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

about 4 hours ago
DRI की जांच में बड़ा खुलासा
Top News

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन
Top News

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!