बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन: फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
रतलाम-इंदौर फोरलेन पर गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे यात्रियों से भरी स्लीपर बस पलट गई। सातरुंडा के पास रत्तागिरी चौराहे से पहले कर्व पर बारिश के बीच अचानक बस का संतुलन बिगड़ गया।
बस पलटते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रतलाम और बदनावर से तीन-चार एंबुलेंस बुलाकर घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार किसी भी यात्री की हालत गंभीर नहीं है, हालांकि कुछ यात्रियों को फ्रैक्चर समेत अन्य चोटें आई हैं।
कर्व पर अचानक बिगड़ा बस का संतुलन
हादसा सातरुंडा के पास रत्तागिरी चौराहे से पहले हुआ। इस स्थान पर सड़क पर कर्व है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय तेज बारिश हो रही थी और सड़क पर फिसलन थी। इसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई।
प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार, बारिश के कारण फिसलन और कर्व को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी दुर्घटना की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं की है।
रात 2 से 2:30 बजे तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला और राहत-बचाव शुरू कराया।
रतलाम और बदनावर से तीन से चार एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों और प्राथमिक उपचार की जरूरत वाले यात्रियों को रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस के मुताबिक सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।
क्रेन से हटाई गई बस, सुबह तक मौके पर रही पुलिस
हादसे के बाद सड़क पर पलटी बस को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य का जायजा लिया।
पुलिस बल सुबह करीब 4:30 बजे तक घटनास्थल पर मौजूद रहा और यातायात व्यवस्था संभालते हुए बस को सड़क से हटवाया।
हादसे के बाद सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां सड़क का कर्व होने के कारण पहले भी हादसे होने की बात स्थानीय लोगों ने कही है। बारिश के दौरान सड़क पर फिसलन बढ़ने से जोखिम और बढ़ जाता है।
इस हादसे के बाद एक बार फिर रतलाम-इंदौर फोरलेन के इस कर्व की सुरक्षा व्यवस्था, संकेतक और वाहन चालकों के लिए जरूरी सावधानियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल बिलपांक पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
संबंधित समाचार

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!