खबर
Top News

देखिए वीडियो: अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 सितंबर 2026, 5:07 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, छत्रपति संभाजीनगर।
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में शुक्रवार को एक निजी अस्पताल के NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में आग लगने से हड़कंप मच गया।

घटना के वक्त यूनिट में 9 नवजात भर्ती थे। जैसे ही स्टाफ ने AC यूनिट से धुआं और चिंगारी निकलते देखी, तुरंत बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

अस्पताल के स्टाफ ने सभी 9 नवजातों को बाहर निकाला और बाद में परिजनों की सहमति से उन्हें दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

AC यूनिट से निकला धुआं, स्टाफ ने दिखाई तेजी
घटना शहर के जालना रोड स्थित एशियन अस्पताल की है। अस्पताल संचालक डॉ. शोएब हाशमी के मुताबिक, स्टाफ की नजर AC यूनिट से निकल रहे धुएं पर पड़ी। इसके बाद कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए NICU में भर्ती नवजातों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।

घटना के वीडियो में बच्चों की ट्रॉली के पास धुआं और चिंगारी दिखाई दे रही है। स्टाफ ने ट्रॉली को तेजी से खींचकर बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

सभी 9 नवजात दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। इसके बाद सभी नवजातों को उनके परिजनों की सहमति से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि घटना में किसी मरीज, नवजात या स्टाफ के घायल होने की सूचना नहीं है। आग के बाद NICU और आसपास के हिस्से की सफाई कराई गई, जिसके बाद अस्पताल में कामकाज शुरू हो गया।

10 दिन पहले अमरावती में भी हुआ था बड़ा हादसा
महाराष्ट्र में यह घटना ऐसे समय हुई है, जब करीब 10 दिन पहले अमरावती के जिला महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग लगी थी। उस हादसे में 3 नवजातों की मौत हो गई थी, जबकि 36 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

अमरावती की घटना के बाद राज्य सरकार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे। ऐसे में छत्रपति संभाजीनगर के अस्पताल में NICU के भीतर आग लगने की घटना ने अस्पतालों में नवजातों की सुरक्षा और फायर सेफ्टी इंतजामों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित समाचार

कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

less than a minute ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

2 minutes ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

16 minutes ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 1 hour ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 1 hour ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 1 hour ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 1 hour ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 2 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 2 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 2 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 2 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 2 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 2 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 3 hours ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 3 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 3 hours ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 3 hours ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!