खबर
Top News

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू: कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 सितंबर 2026, 5:56 pm
शेयर करें:
राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद के कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर इंदौर में कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम अब 19 सितंबर को रीजनल पार्क क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। युवाओं के पंजीयन के लिए QR कोड जारी कर दिया गया है और पार्टी ने बड़ी संख्या में छात्रों को कार्यक्रम से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

कांग्रेस के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक छात्र और युवा QR कोड स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार से कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और अन्य स्थानों पर पहुंचकर पंजीयन अभियान को गति दी। घर-घर जाकर भी युवाओं से संपर्क किया जाएगा।

रीजनल पार्क के सामने होगा कार्यक्रम
पहले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित था, लेकिन स्टेडियम में आयोजन की अनुमति नहीं मिलने के बाद इसकी तारीख बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई।

अब कार्यक्रम के लिए रीजनल पार्क के सामने की जगह तय की गई है। यहां बड़े मंच की तैयारी की जाएगी और कार्यक्रम शाम करीब 5 बजे शुरू होने की जानकारी सामने आई है।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, आयोजन को पार्टी के पारंपरिक राजनीतिक कार्यक्रम की बजाय छात्रों और युवाओं के संवाद के मंच के रूप में प्रस्तुत करने की तैयारी है।

एक लाख छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य
कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ के लिए इंदौर में करीब एक लाख छात्रों और युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए संगठन कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों तक पहुंच बनाने की रणनीति पर काम कर रहा है।

इंदौर को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बड़े केंद्र के रूप में देखते हुए अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने की तैयारी है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के मुताबिक, कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा युवाओं तक पहुंचने और उनका पंजीयन कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

छात्रों से सीधे सवाल-जवाब करेंगे राहुल गांधी
कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कांग्रेस के मुताबिक, शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, कोचिंग व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर छात्रों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

इंदौर में यह आयोजन ऐसे समय हो रहा है, जब कार्यक्रम की तारीख और स्थल को लेकर पहले ही बदलाव हो चुका है। कांग्रेस की कोशिश है कि 19 सितंबर का कार्यक्रम बड़े छात्र-युवा संवाद के रूप में आयोजित किया जाए।

संबंधित समाचार

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा
Top News

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

2 minutes ago
देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी
Top News

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

21 minutes ago
म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा
Top News

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

about 1 hour ago
कोकीन तस्करी का नेटवर्क
Top News

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

about 1 hour ago
शिक्षकों को बड़ी राहत
Top News

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

about 2 hours ago
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

about 2 hours ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 2 hours ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 3 hours ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 3 hours ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 3 hours ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 3 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 3 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 3 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!