मुख्यमंत्री के परिचित से लूट: बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में बाइक सवार लुटेरों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के परिचित बताए जा रहे उज्जैन निवासी युवक से मोबाइल लूट लिया। बदमाश पल्सर बाइक पर सवार होकर आए और महंगा मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
FIR दर्ज करने के बजाय सिर्फ आवेदन लिया
घटना के बाद पीड़ित ने पलासिया थाने में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने तत्काल FIR दर्ज करने के बजाय सिर्फ आवेदन लिया। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अब मोबाइल और लुटेरों की तलाश के लिए इंदौर के 10 थानों की पुलिस को लगाया गया है।
31 अगस्त को इंद्रदेव महादेव मंदिर क्षेत्र में लूट
पुलिस के मुताबिक, उज्जैन निवासी अनमोल वर्मा निजी काम से इंदौर आए थे। 31 अगस्त को इंद्रदेव महादेव मंदिर क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। अनमोल इसके बाद पलासिया थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की।
हालांकि उनकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की गई और पुलिस ने केवल आवेदन लेकर उन्हें वापस भेज दिया।
सीएम हाउस से जानकारी पहुंचने के बाद सक्रिय हुई पुलिस
बताया जा रहा है कि 1 सितंबर को मामला उज्जैन स्थित मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचा। वहां से इंदौर पुलिस कमिश्नर और DCP को घटना की जानकारी दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी।
मोबाइल लूट में शामिल बदमाशों तक पहुंचने के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों को लगाया गया है।
सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश
जांच के दौरान पुलिस को वारदात से जुड़े सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इनमें बाइक सवार संदिग्ध बदमाश नजर आए हैं। फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों का इस्तेमाल कर पुलिस उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। बदमाशों के संभावित ठिकानों पर दबिश के साथ पुलिस टीमों द्वारा बायपास क्षेत्र में भी तलाश की जा रही है।
इसी दिन मोबाइल लूट की एक और वारदात
पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को इसी इलाके में मोबाइल लूट की एक अन्य घटना भी हुई थी। अब पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है, जांच का मुख्य बिंदु यह है कि दोनों वारदातों के पीछे एक ही गैंग का हाथ है या अलग-अलग बदमाशों ने घटनाओं को अंजाम दिया।
ACP नीति दंडोतिया कर रहीं मॉनिटरिंग
मामले की जांच पर ACP नीति दंडोतिया नजर बनाए हुए हैं। पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जानकारी और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल पुलिस लुटेरों की पहचान और लूटे गए मोबाइल की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
संबंधित समाचार

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!