खबर
Top News

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया: बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 सितंबर 2026, 4:50 pm
शेयर करें:
‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया

खुलासा फर्स्ट, सीहोर।
बिजली बिल अपडेट नहीं होने और कनेक्शन काटने का डर दिखाकर एक 67 वर्षीय बुजुर्ग से ₹4 लाख 53 हजार 537.30 की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

सीहोर के वैशाली नगर निवासी अनिल कुमार जैन के बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से कथित तौर पर कई अनधिकृत लेनदेन किए गए।

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल नंबर, लेनदेन और ठगी में इस्तेमाल किए गए माध्यमों की जानकारी जुटा रही है।

पहले खुद ऑनलाइन भरा था बिजली बिल
शिकायत के मुताबिक, अनिल कुमार जैन ने 1 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11:19 बजे अपने बिजली कनेक्शन नंबर का बिल ऑनलाइन जमा किया था।

भुगतान के करीब एक घंटे बाद दोपहर 12:03 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम हरेंद्र कुमार बताया और बिजली बिल के भुगतान को लेकर बुजुर्ग से बातचीत शुरू की।

‘बिल अपडेट नहीं हुआ, कनेक्शन कट जाएगा’
आरोप है कि कॉल करने वाले ने अनिल कुमार से कहा कि उनका बिजली बिल जमा तो हो गया है, लेकिन सिस्टम में अभी अपडेट नहीं हुआ है। अगर इसे तत्काल अपडेट नहीं किया गया तो बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।

कनेक्शन कटने की बात सुनकर बुजुर्ग घबरा गए। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह WhatsApp पर बिल अपडेट करने से संबंधित एक फाइल भेज रहा है और फोन पर पूरी प्रक्रिया समझाता जाएगा।

आरोपी के बताए तरीके से करते रहे प्रक्रिया
शिकायत के अनुसार, बुजुर्ग आरोपी के झांसे में आ गए और फोन पर बताए गए तरीके से आगे की प्रक्रिया करते रहे। इसके बाद उनके बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड से अलग-अलग अनधिकृत लेनदेन किए गए।

कुल मिलाकर 4,53,537.30 रुपए की राशि निकलने का पता चला। लेनदेन की जानकारी मिलने के बाद बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने शुरू की साइबर ठगी की जांच
शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कॉल करने वाले मोबाइल नंबर, WhatsApp पर भेजी गई फाइल और बैंक-क्रेडिट कार्ड से हुए लेनदेन की जांच कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि ठगी में अकेला आरोपी शामिल था या इसके पीछे कोई बड़ा साइबर गिरोह काम कर रहा है।

संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट
Top News

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

14 minutes ago
धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर
Top News

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

34 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

42 minutes ago
जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली
Top News

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

about 1 hour ago
बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त
Top News

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

about 1 hour ago
महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत
Top News

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

about 1 hour ago
बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन
Top News

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

about 1 hour ago
डबल मर्डर से फैली सनसनी
Top News

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

about 2 hours ago
सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद
Top News

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

about 2 hours ago
मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा
Top News

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

about 2 hours ago
इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें
Top News

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

about 2 hours ago
बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार
Top News

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

about 2 hours ago
होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द
Top News

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

about 2 hours ago
ISRO की बड़ी कामयाबी
Top News

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

about 2 hours ago
करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप
Top News

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

about 2 hours ago
होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल
Top News

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

about 3 hours ago
एमपी में उद्योगों की नई उड़ान
Top News

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

about 3 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

about 3 hours ago
कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!