महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत: होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल मंदिर के महालोक स्थित नीलकंठ द्वार के सामने नलिया बाखल क्षेत्र की होटल टेम्पल व्यू में शुक्रवार को 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुकेश कुमार निवासी न्यू कोटगांव, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
दर्शन के लिए उज्जैन आया था मृतक
मुकेश 1 सितंबर को अपने दोस्त विनीत गोयल के साथ बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आया था। दोनों होटल में ठहरे थे। 3 सितंबर को विनीत ने होटल का पूरा बिल चुकाया और वहां से चला गया।
इसके बाद शुक्रवार सुबह मुकेश के कमरे से तेज बदबू आने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब मामले की जांच हत्या के एंगल से भी कर रही है। विनीत के अचानक होटल छोड़कर चले जाने के कारण उस पर भी संदेह गहरा गया है।
1 सितंबर को दर्शन के लिए पहुंचे थे दोनों
महाकाल थाना पुलिस के मुताबिक, मुकेश कुमार और विनीत गोयल 1 सितंबर को उज्जैन पहुंचे थे। दोनों ने होटल टेम्पल व्यू में कमरा लिया और वहीं ठहरे हुए थे। होटल कर्मचारियों के अनुसार, दोनों शराब का सेवन करने के बाद होटल से बाहर आते-जाते थे।
3 सितंबर को विनीत ने अचानक होटल का पूरा बिल चुका दिया और बिना किसी को जानकारी दिए वहां से चला गया। इसके बाद कमरे में मुकेश अकेला रह गया।
कमरे से बदबू आई तो होटल स्टाफ को हुआ शक
शुक्रवार सुबह होटल के कर्मचारियों को मुकेश के कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। संदेह होने पर होटल प्रबंधन ने महाकाल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर मुकेश का शव पड़ा मिला।
शव से तेज बदबू आ रही थी, जिसके चलते होटल संचालक से स्प्रे मंगवाकर कमरे में छिड़काव कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।
दोस्त का अचानक चले जाना बना बड़ा सवाल
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल के मुताबिक, युवक की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। हालांकि, 3 सितंबर को विनीत गोयल द्वारा होटल का पूरा बिल चुकाकर अचानक चले जाना पुलिस के लिए जांच का अहम बिंदु है।
पुलिस होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों के बीच आखिरी बार क्या घटनाक्रम हुआ था।
विनीत की तलाश में पुलिस टीम रवाना
पुलिस ने विनीत गोयल की तलाश शुरू कर दी है। उसके संभावित ठिकानों पर टीमों को भेजा गया है। पुलिस होटल के रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही मुकेश की मौत की वजह और मामले में आगे की कार्रवाई की दिशा स्पष्ट हो सकेगी।
संबंधित समाचार

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!