बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल: छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू
KHULASA FIRST
संवाददाता

बियर पार्टी, गाली-गलौज फिर खूनी हमला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस फ्लैट पर विवाद सुलझाने के नाम पर बुलाया, वहीं छात्रा की जिंदगी खत्म हो गई। बड़ी बहन कृष्णा का बॉयफ्रेंड निखिल बारोले इस घटनाक्रम में अहम कड़ी बनकर सामने आया है।
सूत्रों के मुताबिक निखिल ने दोनों बहनों को अपने फ्लैट पर बुलाया था। वहां बियर पार्टी हुई, फिर छात्रा के बॉयफ्रेंड अभिषेक से उसका विवाद भड़क उठा। आरोप है इसी दौरान निखिल ने अभिषेक को उकसाया और सब्जी काटने वाला चाकू थमा दिया।
अभिषेक ने छात्रा पर वार किए तो बहन कृष्णा उसे अस्पताल ले जाने की गुहार लगाती रही, लेकिन दोनों युवकों ने कथित तौर पर उसकी बात नहीं मानी। छात्रा रातभर दर्द से तड़पती रही। सुबह नशा उतरा तो उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
एक महीने से चल रहा था तनाव... जगजीवनराम नगर निवासी छात्रा और अभिषेक के बीच करीब एक महीने से तनाव था। दोनों के बीच साथ रहने और बातचीत को लेकर विवाद चल रहा था।
घटना से पहले अभिषेक छात्रा के घर पहुंचा और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा। इससे दोनों बहनें घबरा गईं। उन्हें डर था विवाद बढ़ा तो मोहल्ले में बदनामी होगी और किराए का कमरा भी खाली करना पड़ सकता है।
इसी बीच कृष्णा के बॉयफ्रेंड निखिल का फोन आया। सूत्रों के मुताबिक उसने दोनों बहनों को अपने मंगल नगर स्थित फ्लैट पर बुलाते हुए कहा कि आज मामले को निपटा लेते हैं। बहनों को लगा शायद विवाद खत्म हो जाएगा, लेकिन वहां पहुंचने के बाद घटनाक्रम ने खौफनाक मोड़ ले लिया।
बहन बोली- अस्पताल ले चलो, दोनों ने नहीं सुनी
छात्रा लहूलुहान हुई तो बहन कृष्णा घबरा गई। उसने दोनों युवकों से बहन को अस्पताल ले जाने के लिए कहा। आरोप है कि निखिल और अभिषेक ने उसकी गुहार अनसुनी कर दी। छात्रा की चोट पर हल्दी लगाने की बात भी सामने आई, लेकिन उसे इलाज नहीं दिया गया।
छात्रा रातभर दर्द से कराहती रही। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गंभीर चोटों के बावजूद अस्पताल ले जाने में देरी क्यों हुई और इसमें किसकी क्या भूमिका थी।
सुबह लेकर अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
सूत्रों के मुताबिक, सुबह दोनों युवकों का नशा कम हुआ तो छात्रा को अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया। कृष्णा और निखिल उसे पहले परदेशीपुरा स्थित वर्मा अस्पताल ले गए। बाद में उसे एमआईजी क्षेत्र के सीएचएल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की। शुरुआती बयानों और घटनाक्रम में विरोधाभासों के बाद जांच आगे बढ़ी। अभिषेक से पूछताछ में हमले से जुड़े तथ्य सामने आए, जबकि अब निखिल की भूमिका भी जांच के केंद्र में है।
बियर के नशे के साथ चढ़ा अभिषेक का पारा
पुलिस जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, फ्लैट पर निखिल और अभिषेक ने बियर पी। दोनों बहनों के पहुंचने के बाद पुराना विवाद फिर उभर आया। आरोप है कि अभिषेक नशे में छात्रा को गालियां देने लगा।
छात्रा ने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतर आया। इसी दौरान निखिल की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि उसने अभिषेक को उकसाया और सब्जी काटने वाला चाकू दिया। इसके बाद अभिषेक ने छात्रा पर चाकू से वार कर दिए।
संबंधित समाचार

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

वरिष्ठ कांग्रेस नेता का निधन:इनके कार्यकाल में बनी थी कमलनाथ सरकार

CJP के प्रदर्शन के बीच आकाशवाणी भवन के पास पथराव:सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल; सीमाओं पर बढ़ाई गई निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!