साइलेंट अटैक से 21 वर्षीय युवक की मौत: नहाते समय बाथरूम में तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
जिले से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। यहां एक 21 वर्षीय युवक की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रविवार की है, जब युवक नहाने के दौरान बाथरूम में बेहोश होकर गिर पड़ा। मृतक युवक की पहचान अनमोल मित्तल, निवासी शिवपुरी नगर के रूप में हुई है।
नहाने के लिए बाथरूम में गया था
परिजनों के अनुसार, अनमोल सुबह रोज की तरह नहाने के लिए बाथरूम गया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वह बाहर नहीं आया।
फर्श पर बेसुध पड़ा मिला अनमोल
चिंतित परिजनों ने पहले दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अनमोल बाथरूम के फर्श पर बेसुध पड़ा हुआ मिला। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने बताया साइलेंट अटैक का मामला
प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने इसे साइलेंट हार्ट अटैक का मामला बताया है। इस तरह के अटैक में अक्सर कोई स्पष्ट लक्षण सामने नहीं आते, जिससे समय रहते इलाज नहीं मिल पाता और जान चली जाती है।
युवाओं में बढ़ते साइलेंट अटैक के मामले
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से देश और प्रदेश में साइलेंट अटैक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कहीं जिम में वर्कआउट करते वक्त, कहीं खाना खाते हुए तो कहीं डांस या सामान्य गतिविधियों के दौरान लोग अचानक गिरकर जान गंवा रहे हैं।
सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि अब युवा वर्ग भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है, जो स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है।
संबंधित समाचार

शहर में स्वाइन फ्लू का दूसरा केस:एच1एन1 संक्रमित मरीज निजी अस्पताल में भर्ती; इसी हफ्ते एक महिला की हुई थी मौत

निजी जमीन से सड़क निकालने पर विवाद:विरोध के बाद टला भूमिपूजन; जमीन मालिक बोले- बिना अनुमति कैसे बनेगी रोड

श्रेष्ठा जोशी बनीं इंदौर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष:पार्टी ने जारी की नई नियुक्ति सूची; 8 जिलों में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारियां

पत्थर से टकराई गाड़ी, मदद के बहाने घेरा और लूट लिया परिवार:चार बदमाशों को पांच-पांच साल की सजा

जेब्रा क्रॉसिंग पर रील बनाना पड़ा भारी:इन्फ्लुएंसर युवती पर एफआईआर; मोबाइल जब्त, बोली- ‘नहीं तोड़ा नियम’

पति-पत्नी समेत तीन नशा तस्कर गिरफ्तार:लाखों की ब्राउन शुगर; एमडी और डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी फरार

26 अगस्त को लौटना था उज्बेकिस्तान, उससे पहले मौत:पति से मिलने आई एमबीबीएस की छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

मकान में लगी भीषण आग:बैटरियों में लगी चिंगारी से फैली लपटें; कई टैंकर पानी डालने के बाद भी धधकता रहा सामान

बस से उतरा, हाईवे पार करते ही मौत:पिकअप ने पांचवीं के छात्र को रौंदा; परिवार का इकलौता बेटा था

24 कमियां मिलीं, फिर भी सीधे लाइसेंस सस्पेंड करना पड़ा भारी:हाईकोर्ट ने फाइव स्टार होटल का किचन खोलने के दिए आदेश

खाद्य सुरक्षा में गड़बड़ी पड़ी भारी:शहर के दो बार लाइसेंस निलंबित; कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 आरक्षित निरीक्षकों को नई पदस्थापना; इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में बदले अधिकारी

एटीएम से कैश, फिर यूसएसडीटी और टेलीग्राम:पुलिस ने खोला चीन कनेक्शन वाला साइबर ठगी का नेटवर्क; आरोपी गिरफ्तार

धर्मांतरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन:हजारों लोग सड़क पर उतरे; दी आंदोलन की चेतावनी

पट्टे की जमीनों में बड़ा खेल:कलेक्टर ने रद्द किया नामांतरण; अब बेशकीमती सरकारी जमीनों की खुलेगी कुंडली

बच्चों को साथ लेकर शिक्षक बनने की जंग:अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी; 25 हजार पदों की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

प्रमोशन अटका तो बढ़ा विवाद:उप वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति नहीं; मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से किया किनारा

युवती ने की आत्महत्या:मां ने मोबाइल छीना तो लगा ली फांसी; साड़ी से फंदा बनाकर कमरे में झूली

वीडियो देखिये, अनाथ बच्चों को हर महीने मिलेगी राशि:लापरवाही पर अफसरों का इंक्रीमेंट बंद; मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा:ऐन वक्त पर फ्लाइट रद्द; किसी की नौकरी तो किसी की परीक्षा पर पड़ा असर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!