गैंगस्टर के साथ डिजाइनर भी हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ: गुर्गा रोहित बनासिया बना जरिया; रवि चिकलिस ने भी डाली डिजाइन
KHULASA FIRST
संवाददाता

जमीन और मकान का काम निपटाने के नाम पर किसान से लाखों रुपए किए हजम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सालों से सांवेर में उलझी अपनी जमीन और दोस्त के मकान का मामला निपटवाने के चक्कर में एक किसान लाखों की ठगी का शिकार हो गया। उसे ठगने वाले कोई और नहीं कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सतीश भाऊ और उसके गुर्गें हैं।
आरोप है दो गुर्गों ने भरोसे का फायदा उठाकर जालसाजी का ऐसा तानाबाना बुना कि जब तक किसान समझ पाता बहुत देर हो चुकी थी। पीड़ित ने डीसीपी क्राइम को लिखित शिकायत कर आरोपियों से रुपए वापस दिलाने और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
छोटा बांगड़दा निवासी रवि यादव किसान है, साथ ही प्रॉपर्टी का छोटा-मोटा काम भी करते हैं। उनके अनुसार करीब 40 साल पहले उनके दादा ने सांवेर की एक जमीन की स्टांप पर लिखा-पढ़ी की थी। पैसे भी दे दिए थे, लेकिन भरोसे के चलते रजिस्ट्री नहीं कराई थी इसी कारण मालिक कब्जा नहीं छोड़ रहा है।
इसी बात को लेकर परेशान थे। करीब सालभर पहले छोटा बांगड़दा में बचपन के दोस्त रोहित बनासिया (सैनी) के सामने अपनी पीड़ा जाहिर कर दी। रोहित ने दावा किया वह कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ का खास है। दिनभर उन्हीं के साथ रहता है।
वे लोग ऐसे उलझे काम निपटाने में माहिर हंै। बस फीस लगती है, जो देना पड़ेगी। साथ ही रोहित बनासिया ने ये भी भरोसा दिलाया सांवेर में बॉस (सतीश भाऊ) की अच्छी पकड़ है। तुम्हारा काम 15 दिन में ही हो जाएगा।
विश्वास दिलाने के लिए खुद के मोबाइल से गैंगस्टर सतीश भाऊ से बात भी कराई। पांच लाख रुपए मांगे गए। भरोसा कर नकद दे दिए। इसके बाद एक और लाख सांवेर के किसी पुलिस अधिकारी को देने के नाम पर मांगे गए।
कहा गया जमीन के दस्तावेजों पर जो अंगूठे का निशान हैं अफसर उसकी जांच करने का कह रहा है, लेकिन पैसे देने पर आसानी से काम कर देगा, मैंने भी भरोसा करते हुए एक लाख रुपए और दे दिए।
पाल रखी है सेटलमेंट कराने के नाम पर रुपए वसूलने वाले गुर्गों की फौज
शिकायत में रवि यादव ने ये भी बताया सतीश भाऊ गैंगस्टर है, जिस पर कई थानों में हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। शहरभर में उसके कई गुर्गें घूमते हैं, जो लोगों का काम कराने और विवादित मामलों का सेटलमेंट कराने का कहकर सतीश भाऊ के नाम पर रुपए लेते हैं।
भरोसा दिलाने के लिए सतीश भाऊ से बात भी कराते हैं। सतीश भाऊ खुद कभी लेन-देन नहीं करता, ताकि शिकवे-शिकायत होने पर उसका नाम सीधे तौर पर नहीं आए। यादव का कहना है रोहित बनासिया को पैसे देने का सबूत भी है। उससे बातचीत की रिकॉर्डिंग है, जिसमें वह अपने बॉस (गैंगस्टर सतीश भाऊ) का नाम ले रहा है।
दोस्त को भी इसी तरह ठगा
रवि यादव का कहना है दोस्त आयुष को भी इसी तरह ठगा गया है। आयुष ने उन्हें बताया बाणगंगा क्षेत्र में एक मकान खरीदा है। सौदा होने के बाद पैसे दे दिए लेकिन मकान बेचने वाले परिवार में संपत्ति को लेकर डिस्प्युट हो गया है।
इसके चलते मामला कोर्ट में चला गया है, जिसका कब्जा है, वह नहीं छोड़ रहा है। जब ये बात रोहित बनासिया को पता चली तो उसने काम को भी गैंगस्टर सतीश भाऊ के जरिए निपटवाने का दावा किया।
बताया जिसका कब्जा है, वह बॉस (सतीश भाऊ) के टच में हैं। बॉस से बोलकर तुम्हारा काम करवा (मकान पर कब्जा दिलवाने का) दूंगा। काम निपटवाने के 15 लाख रुपए मांगे। भरोसा कर आयुष ने पांच लाख नकद और 3.30 लाख रुपए रोहित बनासिया के अकाउंट में डाले। इस तरह 8.30 लाख रुपए रोहित को दिए। रोहित ने पांच लाख रुपए और मांगे। हालांकि दोनों ही काम नहीं करवा पाया।
रवि यादव के अनुसार इसके बाद एंट्री हुई गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे रवि चिकलिस की। रोहित ने जिला कोर्ट के सामने मुलाकात कराई। रवि की थार कार में लंबी बात हुई। रवि ने कहा सांवेर का काम करवा देगा।
मुझसे और रुपए मांगे गए, लेकिन मैंने टालते हुए बाद में व्यवस्था करने की बात कही। रवि चिकलिस ने मुझसे दो-तीन बार और मुलाकात की। करीब तीन महीने से ज्यादा बीत गए लेकिन सांवेर और बाणगंगा वाले काम नहीं हुए।
हो जाएंगे। बस थोड़ा समय लग रहा है कहकर रोहित ने एक बार फिर खुद के मोबाइल से सतीश भाऊ से मेरी बात कराई। हालांकि दो महीने और गुजर गए। परेशान होकर करीब छह महीने पहले गैंगस्टर सतीश भाऊ से मुलाकात करना उचित समझा।
आमने-सामने बात हुई तो सतीश भाऊ ने कहा उसे बस सांवेर वाले मामले की जानकारी थी। बाणगंगा वाले मामले में कोई रोल नहीं। हालांकि पूरे मामले में ठगी का अहसास होने मैंने और आयुष ने उन्हें दिए कुल 14.30 लाख रुपए मांगे तो धमकी दी जाने लगी।
रवि यादव ने खुलासा फर्स्ट को बताया 8 अक्टूबर यानी कल डीसीपी क्राइम कार्यालय में शिकायत कर रोहित बनासिया, सतीश भाऊ और रवि चिकलिस पर कानूनी कार्रवाई कर अपने रुपए वापस दिलवाने और जानमाल की सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा

आईडीए के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कहा- हमसे 14 लाख लिए; भाजपा को मुफ्त में दिया

छात्रा से कहा था... मेरी नहीं हुई तो तुझे किसी की भी नहीं होने दूंगा:हत्या के मामले में आरोपी का खुलासा

भीषण सड़क हादसा:40 से ज्यादा यात्रियों से भरी बस खंती में पलटी; मची चीख-पुकार

उपचुनाव के रुझानों में बंगाल में BJP को बढ़त:तमिलनाडु में TVK आगे; पुडुचेरी में NDA समर्थित उम्मीदवार जीते

कोर्ट पहुंची शाहरुख की अर्जी:आपत्ति की भनक लगी तो वापस ली

सीजेआई की सख्त टिप्पणी:‘मक्खी मारने के लिए हथौड़ा न चलाएं’; दिल्ली में प्रदर्शन से पहले मेट्रो-रेल पर पाबंदियां

MP में पतंजलि गाय के घी का सैंपल फेल:बिक्री पर रोक; खाद्य विभाग ने स्टॉक वापस लेने के दिए आदेश

100 साल पुराने सरकारी रास्ते पर किया कब्जा जेएमबी फार्म हाउस की बाउंड्री तक पहुंच गया!:टीएनसी नक्शे में 12 मीटर सड़क दर्ज फिर भी रास्ता बंद करने की शिकायत

इतने डीएसपी अधिकारियों की नई पोस्टिंग:गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश

भारतीय मूल की न्यायविद को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार:रंगभेद विरोधी कार्यकर्ताओं की कानूनी पैरवी में अहम योगदान

20 साल फर्जीवाड़े की नींव पर पढ़ाया:संविदा शिक्षक भर्ती घोटाला

युवक की चाकू मारकर हत्या:आधा घंटा तड़पता रहा; आक्रोशित लोगों ने फोरलेन पर शव रखकर किया चक्काजाम

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:मध्यप्रदेश में 14% ही रहेगा ओबीसी आरक्षण; 27 फीसदी रिजर्वेशन की मांग खारिज

पावर का अफसरी लिंक:मैनेजर सरकार पर भारी

पतंजलि घी और नमकीन के नमूने भोपाल लैब भेजे:गंदगी में पक रहे थे केक; बेकरी का लाइसेंस कर दिया निलंबित

नवरात्रि में मनचलों की खैर नहीं:अहिल्या सेना हुई तैयार; स्कूलों और कॉलेजों में अब तक 22 से अधिक आत्मरक्षा शिविर लगाए जा चुके

MP में 7500 करोड़ का निवेश:यहां लगेगी टेक्सटाइल इकाई; इतने युवाओं को मिलेगा रोजगार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!