रिटायर्ड रेडियोलॉजिस्ट से 2.52 करोड़ की ठगी: 4 आरोपी गिरफ्तार; 300 से ज्यादा खातों में ट्रांसफर किए रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिल्ली से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एयरफोर्स से रिटायर्ड 90 वर्षीय रेडियोलॉजिस्ट नारायण महादेव और उनकी पत्नी को झांसे में लेकर 2.52 करोड़ रुपए ठग लिए।
खुद को CBI अधिकारी बताया
28 जनवरी 2026 को रिटायर्ड डॉक्टर के पास एक व्हाट्सऐप कॉल आई, जिसमें कथित व्यक्ति ने खुद को CBI अधिकारी बताया। उसने कहा कि डॉक्टर के आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग हुआ है और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
वृद्ध दंपती को “ऑनलाइन अरेस्ट” का डर दिखाकर 27 दिनों में 2.52 करोड़ रुपए अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए।
फर्जी फर्म और म्यूल अकाउंट का जाल
क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि आरोपियों ने “जिंग्गा क्रंच एंड स्नैक्स” नामक फर्जी फर्म रजिस्टर्ड कर एक करंट अकाउंट खोला। इसमें 30 लाख रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ। इसके अलावा, म्यूल अकाउंट एजेंटों के माध्यम से देश के 15 राज्यों के 300 से अधिक बैंक खातों में रकम फैलाई गई।
म्यूल अकाउंट एजेंट मोहित मिश्रा और शाहिल खान थे। फर्जी फर्म के पीछे राहुल प्रजापति और हरीश यादव का हाथ था। इसके एवज में एजेंटों को 2.5 लाख रुपए कमीशन मिला।
रकम के ट्रांसफर का विवरण
आंध्र प्रदेश (गुंटूर) में 1.5 करोड़ रुपए। दिल्ली और यूपी में लगभग 1 करोड़ रुपए। पहली लेयर के बाद, रकम देश के अन्य 13 राज्यों के 300+ खातों में ट्रांसफर की गई।
गिरफ्तारी और पूछताछ
क्राइम ब्रांच ने दिल्ली जाकर आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों से डिजिटल ट्रांजेक्शन, फर्जी फर्म और म्यूल अकाउंट की जानकारी ली जा रही है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि कितने और लोग इस नेटवर्क में शामिल थे और कितनी रकम का गलत लाभ लिया गया।
वरिष्ठ नागरिक के साथ धोखाधड़ी का मामला
90 वर्षीय नारायण महादेव एयरफोर्स मेडिकल विभाग में रेडियोलॉजिस्ट पद से सेवानिवृत्त हैं। धोखाधड़ी के दौरान उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पैसा RBI के पास जांच के लिए भेजा जा रहा है और निर्दोष साबित होने पर लौटाया जाएगा।
क्राइम ब्रांच ने इस मामले में डिजिटल धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और बैंकिंग फ्रॉड की धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
संबंधित समाचार

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!