89 मकान-दुकान जमींदोज: 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सरकारी जमीन पर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ शनिवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर चलाकर 89 अवैध मकान और दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान करीब 7.5 एकड़ सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 8 करोड़ रुपए से अधिक है।
हजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की निगरानी में छावनी पठार क्षेत्र में लंबे समय से किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की भूमि पर वर्षों से बने 54 अवैध मकानों और दुकानों को जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में करीब 2.5 एकड़ जमीन मुक्त कराई गई, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए आंकी गई है।
दूसरी कार्रवाई कोलार रोड स्थित कजलिखेड़ा में की गई, जहां सरकारी जमीन पर बने 35 अवैध मकानों को हटाया गया। प्रशासन के अनुसार यहां करीब 5 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण कर कब्जा किया गया था।
कई लोगों ने 4 हजार से 5 हजार वर्गफीट तक के भूखंडों पर अवैध निर्माण कर लिया था। नोटिस देने के बावजूद कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की।
संबंधित समाचार

पंडित के साथ गया, फिर हुआ लापता...:बालक यहां सुरक्षित मिला; परिजन की तलाश हुई पूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:68.5 किलो संदिग्ध घी जब्त, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

वीडियो देखिये, '500 रुपए दो, नहीं तो केस बनेगा':पुलिसकर्मी पर युवक से वसूली का गंभीर आरोप

रेड सी में क्या होने वाला है:जहाजों पर टैक्स लगाने की तैयारी; ईरान के प्लान से दुनिया में बढ़ी हलचल

किसान आंदोलन का असर:मप्र सरकार 60% मूंग खरीदेगी; 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद के लिए ई-टोकन व्यवस्था स्थगित

सोनम रघुवंशी ने किया सरेंडर:सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद किया आत्मसमर्पण

घंटों खड़ी रही मासूम छात्राएं कलेक्टर ने अफसरों को लताड़ा:कलेक्टोरेट की जनसुनवाई में अधिकारियों की निर्ममता

वीडियो देखिये, मंत्रियों संग दो घंटे की बैठक बेनतीजा:शिवराज बोले- केंद्र ने मूंग खरीदी का लक्ष्य नहीं दिया; किसानों की चेतावनी- सीएम हाउस का गेट तोड़कर घुसेंगे

हाई कोर्ट के 24 घंटे के अल्टिमेटम पर:निगम ने की महज दिखावे की कार्रवाई

कुएं में गिरा तेंदुआ:पूरी रात सरियों पर बैठा रहा; ट्रैक्टर और खाट की मदद से 3 घंटे चला रोमांचक रेस्क्यू

खुदाई के दौरान फटी गैस पाइपलाइन:तेज धमाके के साथ उठीं आग की लपटें; टला बड़ा हादसा

जन्मदिन के अगले ही दिन जलने से मासूम की मौत, कई सवालों का खुलासा होना बाकी:मूक-बधिर मां नहीं जुटा सकी मदद

जालसाज गौरव राठौर की ठगी के और शिकार भी आए सामने:पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत- प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगा रुपए लौटाने का दबाव बनाने पर देता था आत्महत्या की धमकी

बेटी को सीने से लगाकर ट्रेन के आगे कूदी मां:दोनों की मौत; आत्महत्या के कारणों की जांच जारी

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दमदार पंच:बॉक्सिंग में नौै मेडल पक्के; तजिंदर-समरदीप पहुंचे शॉटपुट के फाइनल में

मुजरा पार्टियां करवाता है रॉनी का सट्टेबाज साथी:रिमांड में लल्ला चौहान से पूछताछ जारी

वीडियो देखिए, बस के सामने ढाल बनकर खड़ी हुईं एडिशनल कमिश्नर:किसान आंदोलन के प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका

बदमाशों का निकाला जुलूस:पुलिस ने घटनास्थल पर कराया सीन रीक्रिएशन; मारपीट में इस्तेमाल लोहे का पलटा बरामद

10 क्विंटल संदिग्ध देशी घी जब्त:₹5.50 लाख का स्टॉक सीज; बिना लाइसेंस चल रही थी दुकान

किसान आंदोलन उग्र:शिवराज के घर पर घेराव; पुलिस से झड़प, सीएम हाउस कूच की चेतावनी, मंत्रालय में मंत्रियों से वार्ता जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!