एडवांस वेतन न देने पर कर्मचारियों ने बॉस का सिर फोड़कर की तोड़फोड़: मोबाइल-लैपटॉप लूट का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

फुटेज के बावजूद केस दर्ज करने के बजाय पुलिस ने काटी सिर्फ एनसीआर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एबी रोड पलासिया स्थित शेखर सेंट्रल में संचालित एक निजी कंपनी के ऑफिस में कर्मचारियों ने जमकर तांड़व मचाया। आरोप है कि एडवांस वेतन की मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने अपने ही मालिक पर हमला बोल दिया।
पानी का गिलास सिर पर फोड़ दिया, लाखों रुपए के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तोड़ डाले, मोबाइल और लैपटॉप लेकर फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि घटना के सीसीटीवी फुटेज और सबूत मौजूद होने के बावजूद पलासिया पुलिस ने गंभीर अपराध दर्ज करने के बजाय केवल एनसीआर काटकर मामला दफा-दफा कर दिया।
वृंदावन पैलेस कॉलोनी, निपानिया निवासी राहुल कुमार ने बताया कि उनका शेखर सेंट्रल की छठवीं मंजिल पर ‘स्वीच ईट’ नाम से ऑफिस है। वे अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कामर्स कंपनी की तरह काम करते हैं।
इसके लिए कई कर्मचारी रखे हुए हैं। 10 जून की दोपहर करीब 12 बजे मैं अपने कैबिन में बैठकर काम कर रहा था। तभी कुछ कर्मचारी अचानक कैबिन में घुस आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर टेबल पर रखा पानी का गिलास सिर पर दे मारा, जिससे वह टूट गया और माहौल हिंसक हो गया।
कैमरे से लेकर एसी तक तोड़ेे
राहुल कुमार के मुताबिक हमलावर कर्मचारियों ने इसके बाद पूरे ऑफिस में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर, कुर्सियां, कैबिन के कांच, पंखे, एसी और कई लैपटॉप क्षतिग्रस्त कर दिए। कुछ ही मिनटों में ऑफिस का सामान तहस-नहस हो गया।
आरोपियों ने साफ कहा कि उन्हें एडवांस वेतन चाहिए, अन्यथा अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। पीड़ित ने बताया कि जब उसने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपियों ने उनके एप्पल और एंड्रॉयड दोनों मोबाइल छीन लिए।
इन्हीं मोबाइल में घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज मौजूद थे। जाते-जाते आरोपी एक लैपटॉप और पर्स भी अपने साथ ले गए। राहुल का दावा है कि यह सिर्फ तोड़फोड़ नहीं बल्कि लूट और आपराधिक हमला है।
राहुल ने अपने कर्मचारी ओमप्रकाश, जितेंद्र, राकेश, ईश्वर, लक्ष्मीनारायण, अशोक, ईश्वर पाटीदार सहित अन्य साथियों को घटना का मुख्य आरोपी बताया है। आरोप है कि पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई।
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
राहुल कुमार का कहना है कि सबसे बड़ा सवाल पलासिया पुलिस की कार्रवाई पर खड़ा हो रहा है। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ सबूत भी उपलब्ध कराए, लेकिन पुलिस ने लूट, मारपीट और तोड़फोड़ जैसे गंभीर आरोपों पर एफआईआर दर्ज करने के बजाय केवल अदम चेक (एनसीआर) काटकर उसे रवाना कर दिया।
मेरे ऑफिस में बड़ा नुकसान हुआ है। आरोपियों की पहचान भी स्पष्ट है, तब भी पुलिस का केवल एनसीआर दर्ज करना कई सवाल खड़े करता है। अब मेरे द्वारा मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से कर वास्तविक अपराध दर्ज कराने का निवेदन किया जाएगा।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!