भीगी भीगी भोर: बेतहाशा पसीने के बाद अलसुबह पसीजे बादल; प्रदेश में तेजी से जगह बना रहा मानसून, 72 घंटों में छा जाएगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

बादलों की आवाजाही के बावजूद इंदौर से अब तक रूठी हुई है प्री-मानसून की एक जोरदार झम-झमाझम...
मेघों की गर्जन से खुली रविवार को इंदौर की नींद, भीगी अहिल्यानगरी
आधा प्रदेश भीगा, मौसम विभाग ने बताया इंदौर में भी 2 दिन बाद जोरदार बारिश
प्री-मानसून को तरसे शहर के लिए सुबह हुई बारिश वरदान बनी, मौसम हुआ सुहाना
भले ही थोड़ा सा ही पानी बरसा, हवा हुई ठंडी, उमस से मिली राहत, तापमान भी लुढ़का
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर की नींद बादलों की गड़गड़ाहट से खुली। हालांकि मेघों की इस गर्जन ने वही पुरानी कहावत को सही साबित किया- जो गरजते हैं, वे बरसते नहीं, हुआ भी वही। जिस तरह से घटाएं उमड़ी-घुमड़ी हुई थीं और जैसी गर्जना हो रही थी, उस अनुपात में पानी बरसा नहीं।
बावजूद इसके जितना भी बरसा, मन मयूर को आल्हादित कर दिया। सुबह 4.30 बजे के बाद से ये बूंदाबांदी का दौर सुबह 6 30 तक रुक-रुककर चलता रहा। इस दौरान शहर के अलग-अलग हिस्से टुकड़े-टुकड़े में भीगते रहे।
मौसम विभाग का ताजा आंकड़ा तो नहीं आया कि आखिर ये कितना बरस गया, लेकिन जो जाग रहे थे उनके मुताबिक एक इंच के करीब पानी आज सुबह बरसा है। हालांकि तपन की तुलना में अभी ये वर्षा ऊंट के मुंह मे जीरे के समान है।
शनिवार दोपहर में रोज की तरह जबरस्त उमस रही। लगातार चौथे दिन तापमान 38 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया। रात का तापमान बीते 4 दिनों से 26 डिग्री से अधिक बना हुआ था, लेकिन शनिवार रात को चली तेज हवा से न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक नीचे गिर गया और 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इसके साथ ही प्री-मानसून की हलचल भी तेज हुई। रविवार अलसुबह की बारिश इसका ही नतीजा थी। इस दौरान न सिर्फ बादल गरजे, बल्कि बिजली भी कड़की और आदतन शहर के कई इलाकों में बिजली भी झट से गुल हो गई।
सुबह 7 बजे तक आसमान साफ होना शुरू हो गया था। आठ बजते-बजते धूप भी निकल गई, लेकिन सूरज देवता के तेवर नरम बने हुए थे। ठंडी हवा चल रही थी और उम्मीद जगा रही थी कि शाम तक एक बार ओर इंदौरी भीग जाए।
इंतजार खत्म, चार दिन बाद से भीगा-भीगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 72 घंटों में इंदौर में जोरदार आंधी-तूफान व बारिश का दौर आ सकता है। अगले 4 दिन भी मौसम विभाग ने ऐसे ही बताए हैं। कारण है एक टर्फ लाइन का सक्रिय होना, जो 72 घंटों में पूरी तरह एक्टिव हो जाएगी।
अभी प्री-मानसून एक्टिव होने के कारण पूरा मध्यप्रदेश भीग रहा है। कहीं तेज आंधी चल रही है तो कहीं बारिश के साथ ओले तक गिर रहे हैं, लेकिन मालवा अंचल इस सबसे अछूता है।
रविवार की बारिश व टर्फ लाइन की सक्रियता ने उम्मीद जगा दी है कि प्रदेश का पश्चिमी हिस्सा भी अब जल्द तरबतर होने जा रहा है। वैसे भी मुकम्मल मानसून 4-5 दिन तक लेट चल रहा है। 18-19 जून से इंदौर के दिन भी भीगे-भीगे रहेंगे।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!